रांची में घटों बिजली रहेगी गुल, जानें अपने इलाके का हाल…

Date:

spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में गुरुवार (30 जुलाई) को बिजली विभाग के मेंटेनेंस कार्य के कारण कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से नंगे तारों को कवर तार से बदलने और नये पोल लगाने का काम किया जायेगा। कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य होगी। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लोग समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।

कृष्णापुरी फीडर

दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

अयोध्यापुरी एलटी ब्रांच लाइन के ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे।

कृष्णापुरी रोड नंबर-7 और द्वारिकापुरी रोड नंबर-2 (उर्मिला निवास के सामने) में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।

अयोध्यापुरी फीडर

सुरेंद्र नाथ स्कूल, बांध गड़ी और आलू गोदाम क्षेत्र में सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

आर.के. मिशन फीडर

सत्तार कॉलोनी में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बड़गाईं फीडर

TVS शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी, इलाही नगर और बड़गाईं तालाब क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बुटी फीडर

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र: बसंत विहार, डुमरदगा, सैनिक कॉलोनी, महावीर नगर, बुटी बस्ती और आसपास के इलाके।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुये कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एन’का’उंटर… देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने प्रिंस खान गैंग पर...

करंट की चपेट में आये बुजुर्ग की मौ’त…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के बेलाही गांव में...

दनुआ घाटी में फिर मौ’त से सामना, केबिन में तड़पता रहा चालक…

Chouparan(Krishna Paswan) : दनुआ घाटी में बुधवार को एक...

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: जमुई में बनेंगे दो बड़े पुल…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

CM सोरेन का 200 यूनिट मुफ्त बिजली पर फोकस, हाईटेक होगी व्यवस्था…

Ranchi : झारखंड में बिजली व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक...