spot_img

श’व उठता रहा और लोग ट्रेन के नीचे-ऊपर से पार करते रहे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती वनांचल एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। बाद में मोबाइल पर आए एक परिचित के फोन से उसकी पहचान टोनिक शेख (28) के रूप में हुई। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के मध्य गोविंदपुर का रहने वाला था और फिलहाल नामकुम में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। प्रारंभिक जांच में रेलवे पुलिस का मानना है कि वनांचल एक्सप्रेस का नामकुम स्टेशन पर ठहराव नहीं है। आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी पर गिर पड़ा। हादसे में उसका हाथ और पैर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव उठ रहा था, दस कदम दूर ट्रेन के नीचे से गुजरते रहे लोग

इस हादसे ने एक बार फिर नामकुम रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। सबसे चौंकाने वाला दृश्य यह रहा कि रेलवे पुलिस जहां घटनास्थल से युवक का शव उठा रही थी, वहीं महज दस कदम की दूरी पर खड़ी ट्रेन के नीचे से कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने न तो लोगों को रोकने की कोशिश की और न ही उन्हें चेतावनी दी। यह नजारा वहां मौजूद लोगों को झकझोर देने वाला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि नामकुम स्टेशन पर ट्रैक पार करने की प्रवृत्ति लंबे समय से जारी है। सुरक्षा व्यवस्था की कमी और लापरवाही के कारण यहां पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। बीते 18 जून को भी नामकुम स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से कांस्टेबल राजेश कुमार मिश्रा की मौत हो गई थी। इसके बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।

स्कूली बच्चे भी रोज उठाते हैं जान का जोखिम

क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्टेशन पर हर दिन दर्जनों स्कूली बच्चे, महिलायें और अन्य लोग ट्रेन के नीचे या पटरियां पार कर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आते-जाते हैं। लोगों ने रेलवे प्रशासन से ट्रैक पार करने वालों पर सख्ती, पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, लगातार निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले SAIL के CMD, कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान

इसे भी पढ़ें : रांची में घटों बिजली रहेगी गुल, जानें अपने इलाके का हाल…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में एन’का’उंटर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : करंट की चपेट में आये बुजुर्ग की मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत से मिले SAIL के CMD, कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को स्टील...

CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार...

रांची में घटों बिजली रहेगी गुल, जानें अपने इलाके का हाल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में गुरुवार...

हजारीबाग में एन’का’उंटर… देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने प्रिंस खान गैंग पर...

करंट की चपेट में आये बुजुर्ग की मौ’त…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के बेलाही गांव में...