Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने प्रिंस खान गैंग पर बड़ा प्रहार किया है। बीती देर रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड के पास पुलिस और गैंग से जुड़े बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गये। SP अमन कुमार को सूचना मिली थी कि गैंग किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। सूचना मिलते ही जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया। बड़कागांव थानेदार दीपक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान बदमाशों से आमना-सामना हुआ। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक अपराधी घायल होकर पुलिस के कब्जे में आ गया।
NTPC फायरिंग के बाद थी पुलिस की नजर
कुछ दिन पहले NTPC की हाईवा पर हुई फायरिंग के बाद से पुलिस लगातार प्रिंस खान गैंग की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। माना जा रहा है कि गैंग किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसकी योजना पर पानी फेर दिया। घायल बदमाश को पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार अपराधियों की तलाश में जंगल और आसपास के इलाकों में रातभर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कई टीमों को छापेमारी के लिए लगाया गया है।
SP का साफ संदेश
SP अमन कुमार ने कहा कि “हजारीबाग में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।” उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की।
हजारीबाग में एन’काउं’टर… देखें वीडियो #हजारीबाग#HazaribaghEncounter#PrinceKhanGang#JharkhandPolice#BreakingNews pic.twitter.com/Jf7lzwWJKv
— KohramLive (@KohramLive) July 30, 2026






