spot_img

श्रीलंका ने पाकिस्तान को चटाई धूल…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : श्रीलंका ने रविवार को एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका ने  फाइनल में पाक को 23 रन से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी टीम आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 147 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप का ये खिताब अपने नाम किया है। श्रीलंका ने इससे पहले 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप का खिताबा जीता था।

पाकिस्तान से मिले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 22 के स्कोर पर लगातार दाे विकेट गंवा दिए। प्रमोद मदुशन ने पहले तो कप्तान बाबर आजम (5) और फिर फखर जमां (0) को खाता खोले बिना बोल्ड कर दिया। इसके बाद मोहम्मद रिजवान (55) ने इफ्तिखार अहमद (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदाें पर 71 रन की साझेदारी की। इफ्तिखार ने 31 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद नवाज (6) भी मदुशन का तीसरा शिकार बन बैठे।

पाकिस्तान को अंतिम चार ओवर में 61 रन की जरूरत थी और रिजवान अर्धशतक बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। लेकिन तभी वानिंदु हसरंगा ने रिजवान को बाउंड्री पर कैच कराकर पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका दे दिया। रिजवान ने 49 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। रिजवान के आउट होते ही पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और वो लक्ष्य से काफी दूर रह गई। हसरंगा ने इसी ओवर में पाकिस्तान के तीन विकेट झटककर उसकी कमर तोड़ दी। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के सामने निर्धारित 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी।इससे पहले, पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के दिए शुरुआती झटकों से टीम को निकालते हुए भानुका राजपक्षा ने नाबाद 71 रन बनाकर श्रीलंका को 6 विकेट पर 170 रन तक पहुंचाया।

राजपक्षा ने आखिरी चार ओवर में 50 रन बनाकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नसीम शाह ने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया जबकि हारिस रऊफ ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाये। दोनों ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाकर पावरप्ले में श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी लेकिन इसके बाद राजपक्षा ने संकटमोचन की भूमिका निभाते हुए अपने कैरियर का बेहतरीन अर्धशतक लगाया। स्पिनर शादाब खान ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया।राजपक्षा ने 45 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 71 और वानिंदु हसरंगा ने 21 गेंद में 36 रन बनाये। दोनों ने 58 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जबकि एक समय पर श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन था। चामिका करूणारत्ने के साथ राजपक्षा ने 54 रन जोड़े और श्रीलंका को 160 के पार ले गए। पाकिस्तान के 19 वर्ष के तेज गेंदबाज शाह ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कुसल मेंडिस को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। धनंजय डिसिल्वा (21 गेंद में 28 रन) ने जरूर कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके। पाथुम निसांका (आठ) को रऊफ ने पवेलियन भेजा जबकि धनुष्का गुणतिलका (एक) उनकी बेहतरीन आउटस्विंगर का शिकार हुए।

इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक

इसे भी पढ़ें :पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर

इसे भी पढ़ें :23 सितंबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival सेल

इसे भी पढ़ें :नये विकल्प के साथ स्टॉफ क्वार्टर दुर्गा पूजा समित का भूमि पूजन…

इसे भी पढ़ें :नसीब फूटने से पहले लड़कियों को बचा ली नन्हे फरिश्ते की टीम…

इसे भी पढ़ें :रास ना आया उनका प्यार, कोयल नदी में सुसा*इड

इसे भी पढ़ें :खाना नहीं बनाई तो सलटा दिया बीबी को…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...