spot_img

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। DC के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में चौपारण थाना क्षेत्र के परसातरी और अम्बातारी गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी किनारे और जंगल में छिपाकर संचालित की जा रही अवैध शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।

8800 किलो जावा महुआ नष्ट

छापेमारी के दौरान करीब 8800 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 1200 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जब्त की। मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई

इस अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसिरुद्दीन, ASI एंटोनी बागे, सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान और चौपारण थाना पुलिस शामिल रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : “मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

इसे भी पढ़ें : DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

इसे भी पढ़ें : नौकरी का आखिरी दिन बना यादगार, रांची पुलिस ने दी गरिमामयी विदाई

इसे भी पढ़ें : मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...