Garhwa (NITAYANAND DUBEY) : गढ़वा SP अंजनी कुमार झा ने बुधवार को जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की। उन्होंने होली एवं शब-ए-बारात पर्व के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि त्योहार के समय असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि क्षेत्र में सद्भाव का माहौल बना रहे।
सभी पुलिस पदाधिकारी 19 मार्च तक ड्यूटी स्थल पर बने रहें
एसपी ने निर्देश दिया कि संयुक्त आदेश द्वारा निर्गत प्रतिनियुक्ति आदेश के अनुरूप सभी पुलिस पदाधिकारी संबंधित दंडाधिकारी के साथ दिनांक 19 मार्च 2022 तक अपने ड्यूटी स्थल पर बने रहेंगे। उन्होंने लूट, छिनतई जैसे आपराधिक वारदात होने पर अविलंब एक साथ सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपराधियों के विरुद्ध छापामारी किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। गोष्ठी में विगत माह बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/ पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन्हें किया गया सम्मानित
कांडी थाना अंतर्गत गरदाहा मठ में राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मूर्ति बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पु0नि0 संजय खाखा, पुलिस निरीक्षक, मझिआंव अंचल; पुलिस अवर निरीक्षक फैज़ रब्बानी, थाना प्रभारी, कांडी; पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, अनुसंधान विंग; पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर कुमार दास, कांडी; पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार शर्मा, कांडी; पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार कुशवाहा, कांडी; पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, गढ़वा; पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, रंका; सहायक पुलिस 44 इरफान अंसारी; सहायक पुलिस 27 अविनाश कुमार द्विवेदी; आरक्षी 490 संजीव कुमार को सम्मानित किया गया।
यह भी हुए सम्मानित
गढ़वा थाना अंतर्गत पिकअप वाहन के मालिक और चालक रविरंजन की हत्या में शामिल अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी करने एवं लूटे गए पिकअप वाहन को उत्तर प्रदेश से बरामद करने में अहम भूमिका निभाने के लिए कृष्णा कुमार, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, गढ़वा; पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार; पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार कुशवाहा; पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार; पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे; पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मरांडी; पुलिस अवर निरीक्षक राजू उरांव; सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह; आरक्षी 331 श्याम बिहारी यादव; आरक्षी 07 नरेश माझी; आरक्षी 859 अमित कुमार सिंह; आरक्षी 1123 नंदलाल; आरक्षी 470 इंद्र कुमार मंडल; आरक्षी 485 चंद्रेश कुमार रवि; आरक्षी 593 समेंद्र कुमार सिंह; आरक्षी 1035 श्रीकांत पासवान; आरक्षी 512 नीरज कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया।
पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी
भंडरिया थाना अंतर्गत मेडिकल कैंप सहित सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम आयोजित करने में अहम भूमिका निभाने में लक्ष्मीकांत, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, भंडरिया; ओमप्रकाश दास, परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र, गढ़वा; सुरेन मुर्मू, परिचारी, पुलिस केंद्र, गढ़वा को सम्मानित किया गया। अपराध गोष्टी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान का आश्वासन दिया गया।
Read More : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपरों का लिस्ट
Read More : कस्टमर्स के लिए न्यू Boat Wave Pro 47 वॉच लॉन्च , देखिए Live Cricket Scores, जानिए अन्य खूबियां
Read More : Holi पर ‘Gerua’ रंग में रंगा Ola Scooter, जानिए कब खुल रही परचेज विंडो
Read More : LIC पॉलिसी होल्डर्स 25 मार्च तक करा लें ये काम, वरना…
Read More : ATM से पैसे निकालने के नियम बदले, जानिए क्या है नया, वरना फंस जाएंगे पैसे…
Read More : जवान बेटे की हो गई हत्या, जानिये रो-रोकर क्या कह रही मां
Read More : रांची में कार में मिली युवक की लाश, घरवाले बोले…












