spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जवान बेटे की हो गई हत्‍या, जानिये रो-रोकर क्‍या कह रही मां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुजफ्फरपुर : प्रिंस कुमार सोनी की मां अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रो-रोकर इंसाफ मांग रही है। उसके बेटे की हत्‍या कर दी गई। 10 मार्च की सुबह खेत में प्रिंस की लाश मिली थी। वह मुजफ्फरपुर के स्वर्ण व्यवसायी अंकुर सोनी का बेटा था। 6 महीने पहले ही दुबई से लौटा था।

दिवंगत प्रिंस की मां का कहना है कि 9 मार्च की सुबह 3:00 यह बोलकर घर से निकला था कि वह समोसा लाने के लिए बाजार जा रहा है। देर शाम तक घर नहीं लौटा उसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। रात  11:58 बजे प्रिंस के मोबाइल से उसके भाई के मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था आपके भाई का अपहरण हो गया है। रात 3:00 बजे तक छपरा में ₹500000 नहीं पहुंचाए तो वह कल का सूरज नहीं देख पाएगा। अगर पुलिस को सूचना दी तो समझ लेना। इसके बाद डरे सहमे परिजन दूसरी मैसेज आने का इंतजार करते रहे, लेकिन मैसेज नहीं आया। अगले दिन सुबह खेत में प्रिंस की लाश मिली। प्रिंस की मां हत्यारों की गिरफ्तारी मांग कर रही है। उनका कहना है कि मुझे न्याय चाहिए। मेरे बेटे के हत्यारों को सजा मिले।

5 लाख
5 लाख

मृतक प्रिंस के भाई राजेश सोनी ने एक नामजद समेत 3 अज्ञातों पर थाने में FIR दर्ज कराई है। प्रिंस 5 भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। इसमें एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। बाकी सभी अविवाहित है। प्रिंस दुबई के मुसाफा में वेल्डर का काम करता था। इधर, एमएच नगर थाने के थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं। एक SIT टीम का भी गठन किया गया हैं। अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्‍शन, जा‍निये क्‍या है राज

Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या कहा…

Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Read More : स्‍टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना

Read More : पुलिस ने जब्‍त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल

Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्‍या हो गया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...