kohramlive desk : अगर इस बार होली पर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। होली पर ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) फिर से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro की परचेज विंडो खोलने जा रही है। ये विंडो दो दिन के लिए 17 और 18 मार्च को खुलने जर रही है। इस बार कंपनी ने इस स्कूटर को एक नए गेरुआ (Gerua) रंग में भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे लेकर ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जो लोग ओला स्कूटर की बुकिंग करा चुके हैं, ओला ऐप पर ही ओला स्कूटर की परचेज पूरी कर सकती हैं।
Ola S1 Pro को नए रंग गेरुआ में उतारा गया
ओला इलेक्ट्रिक ने ट्विटर पर ये भी बताया है कि उसने Ola S1 Pro को नए रंग गेरुआ रंग में भी उतारा है। इस कलर के स्कूटर की एक्सक्लूसिव बुकिंग सिर्फ इन्हीं दो दिन हो रही है। हालांकि कंपनी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Holi) के ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ (Rang Barse Bheege Chunar Wali) गाने का इस्तेमाल किया गया है।
15 अगस्त को लॉन्च किया था
Ola Scooter को कंपनी ने पिछले साल 15 अगस्त को लॉन्च किया था। इसमें Ola S1 को 99,999 रुपये और Ola S1 Pro को 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग सब्सिडी भी मिल रही है। ओला स्कूटर की परचेज विंडो पर वही लोग खरीद प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे जिन्होंने 20,000 रुपये का डाउनपेमेंट पूरा कर दिया है। इस स्कूटर की बाकी कीमत ग्राहक 2,999 रुपये की मासिक ईएमएआई के रूप में चुका सकते हैं।
Read More : कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद छात्राओं ने छोड़ा Exam
Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जानिये क्या है राज
Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्या कहा…
Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Read More : स्टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना
Read More : पुलिस ने जब्त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल
Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्या हो गया…
Read More : फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथ हो गया बड़ा हादसा, देखें…












