spot_img

LIC पॉल‍िसी होल्‍डर्स 25 मार्च तक करा लें ये काम, वरना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने पॉल‍िसी होल्‍डर्स को राहत दी है। जिनकी पॉलिसी लैप्‍स कर गई हैं, वे लेट फाइन देकर फिर से इसे चालू कर सकते हैं। एलआईसी ने 25 मार्च 2022 तक का समय लैप्‍स पॉल‍िसी का प्रीम‍ियम जमा करने के ल‍िए द‍िया गया है। इस स्‍कीम के तहत टर्म इंश्‍योरेंस, मल्टीपल रिस्क पॉलिसीज आदि हाई रिस्क बीमा प्लांस के मामले में लेट फीस में छूट नहीं दी जाएगी।

5 साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए पॉलिसी

प्रीमियम में चूक की तारीख 5 साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। यानी पॉलिसी को आप पहले प्रीमियम भुगतान में चूक के 5 साल के अंदर रिवाइव करा सकते हैं। टर्म इंश्‍योरेंस, मल्टीपल रिस्क पॉलिसीज आदि जैसे हाई रिस्क प्लान्स के मामले में लेट फीस में छूट नहीं दी जाएगी। ऐसी पॉलिसियां, जो प्रीमियम भुगतान वाले टर्म में लैप्स हो चुकी हैं और रिवाइवल डेट तक जिनका पॉलिसी टर्म पूरा नहीं हुआ है, उन्हें इस कैंपेन में रिवाइव कराया जा सकेगा।

जानिए कितनी मिलेगी छूट

इस स्कीम के तहत 1 लाख रुपये की प्रीमियम वाली पारंपरिक और हेल्थ इंश्योरेंस की लेट फीस पर 20 फीसदी या अधिकतम 2 हजार रुपये की छूट दी जाएगी। 1 लाख 1 रुपये से 3 लाख रुपये प्रीमियम तक वाली पॉलिसी की लेट फीस पर 25 प्रत‍िशत या अधिकतम 2,500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा 3 लाख 1 रुपये से अधिक प्रीमियम वाली पॉलिसी की लेट फीस पर 30 फीसदी या अधिकतम 3000 रुपये की छूट दी जाएगी।

Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्‍शन, जा‍निये क्‍या है राज

Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या कहा…

Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Read More : स्‍टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना

Read More : पुलिस ने जब्‍त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल

Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्‍या हो गया…

Read More : फैक्‍ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथ हो गया बड़ा हादसा, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...