Hazaribagh (Sunil Sahu): NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में तकरीबन 35 दिनों तक चलने वाले खेल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। 1 महीने से अधिक दिनों तक हुए इस टूर्नामेंट में बैडमिंटन, शतरंज और कैरम जैसे खेलों में परियोजना के कर्मचारीयों, बच्चों एवं उनके जीवनसंगिनी ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष वर्ग शामिल था। आपको बता दें कि एनटीपीसी अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स काउंसिल के माध्यम से करवाता रहता है जिसमें परियोजना के तमाम अधिकारी भाग लेते हैं।


प्रतियोगिता में सभी वर्ग के विजेताओं और उप विजेताओं को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिवम श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि खेल हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है और इससे हम स्वस्थ रहते हैं। सीजीएम ने इस मौके पर एक फ्रेंडली मैच में अपने सहयोगी प्रशांत कुमार के साथ मेंस डबल बैडमिंटन में जीत भी हासिल की।

इसे भी पढ़ें :सानिया ने टेनिस से किया संन्यास का ऐलान…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड DGP के दावेदार 3-A, पहले पायदान पर कौन… जानें
इसे भी पढ़ें :JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule
इसे भी पढ़ें :चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :‘सरदार खान’ का फिर हैक हुआ Twitter अकाउंट
इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 06.01.2023 #Jhatpat
इसे भी पढ़ें :अब आदमखोर बाघ का आतंक, सुनीता और कुमकुम ल*हुलूहान, देखें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में ओछी हरकत करने वाला शख्स हुआ टर्मिनेट… देखें
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे MS Dhoni पर बनी फिल्म के मशहूर डायरेक्टर Sunil Babu












