गढ़वा में “वर्ल्ड हेल्थ डे” के अवसर पर चला विशेष टीकाकरण अभियान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa: बुधवार को गढ़वा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष ड्राइव चलाकर मेगा वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत 45 वर्ष से अधिक के उम्र वाले लोगों को वैक्सीन दिया गया।

इसे भी पढे़ं : गिरिडीह में महिला को हाथियों ने कुचला, महुआ चुनने गई थी जंगल

सिविल सर्जन डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले भर में 87 जगहों पर कोविड-19 वैक्सिनेशन के लिए मेगा शिविर आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से नियमावली के अनुरूप अधिक से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन नजदीकी वैक्सिनेशन सेंटर पर दी गई।

इसे भी पढे़ं : माही की बगिया के कड़कनाथ की मार्केट में खूब डिमांड

उन्होंने कहा कि जिले में 1 अप्रैल 2021 से ही विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 45 वर्ष की उम्र से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 7- 8 अप्रैल, 10-11 अप्रैल तथा 13-14 अप्रैल को भी विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा।

इसे भी पढे़ं : JPSC सिविल सेवा परीक्षा में उम्र की सीमा का कट ऑफ डेट नहीं घटेगा, हाइकोर्ट में याचिका खारिज

डॉक्टर सिंह ने टीकाकरण को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की। साथ ही कोरोना से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करने के कहा। उन्होंने मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की अपील की।

इसे भी पढे़ं : डीजीपी नीरज सिन्हा पहुंचे चाईबासा, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

इसे भी पढे़ं : सेंट्रल मिनिस्टर #ArjunMunda कोरोना पॉजिटिव, #Tweet कर साझा की जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों...

‘छोटे सरकार’ की गिरफ्तारी पर लगी रोक…

 Patna : मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे...

मिथिलांचल के लिए बड़ी खुशखबरी, अब CBSE में पढ़ाई जायेगी मैथिली…

Patna : मिथिलांचल और मैथिली भाषियों के लिए एक...