spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Nissan की इस सस्ती SUV CAR की है बम्पर मांग, जाने ऐसा क्या है खास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) एसयूवी का भारतीय कार बाजार में बम्पर मांग जारी है। कंपनी ने हाल ही में चेन्नई के पास ओरगादाम में अपनी आरएनएआईपीएल प्लांट में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के 10,000वीं यूनिट के उत्पादन के साथ एक नया मील का पत्थर छुआ है। इस एसयूवी की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसकी वेटिंग पीरियड अभी भी कई महीनों तक बनी हुई है। इतना ही नहीं प्लांट ने 1,000 से ज्यादा नए कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है।

निसान मैग्नाइट अपने लॉन्च के साथ ही सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होने के लिए सुर्खियों में छाई रही। लेकिन इसमें मिलने वाले ढेरों फीचर्स की वजह से यह अपने सेगमेंट में एक पसंदीदा कार बनकर उभरी है। बता दें कि मैगनाइट के लॉन्च होने के बाद पहले 15 दिनों में ही इसकी 15,000 बुकिंग हो गई थी।

दो इंजन ऑप्शन

Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है – 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

स्पेशल टेक पैक

मैग्नाइट में एक खास टेक पैक मिलता है जो ऑप्शनल है। कीमतों को कम रखने के लिए कंपनी इसे वैकल्पिक रखती है। लेकिन अगर ग्राहक कुछ पैसे ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो वे इन फीचर्स को अपनी कार में शामिल कर सकते हैं। इस टेक पैक में एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और भी कई फीचर्स मिलते हैं। जिसके लिए 38,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होता है।

वेरिएंट्स और रंग

नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पहले Renault Triber में हो चुका है। Magnite की पांच ट्रिम्स हैं। इनमें XE, XL, XV, XV Premium और XV Premium (O) शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलता है। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे। इसके अलावा यह कार आठ रंगों में उपलब्ध है जिनमें चार डुअल-टोन कलर्स शामिल हैं।

कीमत

निसान इंडिया ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite को पिछले साल 2020 में भारतीय बाजार में 4.99 लाख रुपये की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 9.90 लाख रुपये तक जाती है। बाकी अन्य वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 स्टार सेफ्टी रेटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मैग्नाइट की 5 यूनिट्स के पहले बैच का निर्यात कर चुकी है। हाल ही में ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme), आसियान एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में ने मैग्नाइट की सेफ्टी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट जारी की थी। इस टेस्ट के लिए निर्यात की गई यूनिट्स में से एक का इस्तेमाल हुआ था। आसियान NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार निसान मैगनाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) श्रेणी के लिए 39.02 पॉइन्ट हासिल करने में सफल रही। इसने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 16.31 पॉइन्ट और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी के लिए 15.28 पॉइन्ट मिले। एसयूवी को टेस्ट की गई तीन श्रेणियों में से कुल स्कोर के आधार पर 70.60 अंकों के साथ 4-स्टार आसियान एनसीएपी रेटिंग मिली।

कड़ा मुकाबला

कई मायनों में, निसान मैग्नाइट को देश में कंपनी के लिए एक निर्णायक उत्पाद के रूप में देखा गया है। मैग्नाइट से पहले निसान की कारें भारत में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। कंपनी ने मैग्नाइट को लॉन्च करने से पहले विश्वास जताया था कि यह एसयूवी भारत में उसकी किस्मत बदल देगी। गुजरते महीनों के साथ, मैग्नाइट ने खुद को एक जबरदस्त खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है, जिसका मुकाबला सेगमेंट में पहले से मौजूद ह्यूंदै वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिंद्रा XUV300 जैसी स्थापित प्रतिद्वंद्वियों से है। इस सूची में एक नाम हाल ही में लॉन्च हुई रेनो काइगर का भी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...

मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Kohramlive : देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने...