RANCHI : लूट मार करने में माहिर शमशेर आलम को रांची पुलिस ने दबोच लिया। शमशेर राह चलते खासकर बैंक में लेनदेन करने वालों को अपना शिकार बनाया करता था। अपाची बाइक में चलने वाला शमशेर इतना चालक और होशियार है की क्राइम करते वक्त वह किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक आइटम खासकर मोबाईल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। जिस कारण उसका कोई क्लू पुलिस को नहीं मिल पाता था। पुलिस को केवल एक ही क्लू मिलता था वह है उसका हुलिया और अपराध को अंजाम देने का तौर तरीका और अंदाज। रामगढ़ के गीद्दी में रहने वाला शमशेर आलम बीते 21 अप्रैल को बैंककर्मी महबूब अंसारी से 1 लाख 55 हजार 435 रुपये लूट लिए थे। एक टैब और कुछ जरूरी दस्तावेज भी छिन लिए थे। महबूब बंधन बैंक इरवा शाखा में काम करते है। यह वारदात सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे दामाद कालोनी के पास हुई थी। इस बात का खुलासा आज रांची के रुरल एसपी मो.नौशाद आलम ने किया। उन्होंने ने कहा शमशेर आलम एक शातिर पुराना क्रिमिनल है। उसके खिलाफ रांची और रामगढ़ में कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज है। उसने रांची खासकर पीठोरीया में ताबड़तोड़ कई वारदातों को अंजाम दिया। आजू -बाजू के थानों में भी लोगों से लूट मार की थी। सुने क्या बोले रुरल एसपी…
इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!
इसे भी पढ़ें : कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस












