spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

60 दिनों के अंदर केस निपटाने का हुक्म दिया SP ने

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : महिला हिंसा और अत्याचार बर्दास्त नहीं, ऐसे केस को 60 दिनों के भीतर अंजाम तक पहुंचाने को कहा गया है, वहीं दंगा-फंसाद और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाले पर गुंडा एक्ट लगा उन्हें जेल में ठूंस देने का फरमान जारी किया गया है। अवैध बालू, कोयला और पत्थर के तस्करों की कमर की हड्डी तोड़ देने को कहा गया है। यह फरमान आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने अपने मातहत पुलिस अधिकारियों को दिया। कोनार डैम परिसर में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी थानेदार, इंस्पेक्टर और डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल थे। सबसे पहले जिले में घटित संगीन वारदातों पर गौर किया गया। वहीं इन कांडों का अविलंब खुलासा कर दोषी को सजा दिलाने पर जोर दिया गया। बीते एक दशक से लंबित कांडों का भी निष्पादन करने को कहा गया। पोस्ता और अफीम की खेती करने वाले को चिन्हित कर उनके नस्ल को तबाह और बर्बाद कर देने को कहा गया है। नशे के सौदागरों को किसी भी हालत में खोज निकालने और उसे सही जगह पहुंचा देने का आदेश दिया गया। सोशल मीडिया पर भी अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित  कर कानून सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है। नक्सलियोंं के खिलाफ अभियान को और तेज करने को कहा गया है। सिविल कोर्ट की सुरक्षा पर भी गौर करने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर में RAF और CRPF को झोंका गया…

इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन दहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, क्या बोल गये भाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, इंसास का चोर CRPF का जवान निकला

इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर में कमल देव की बम मारकर हत्या, गुस्साये लोग सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...