spot_img
spot_img
spot_img

जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, इंसास का चोर CRPF का जवान निकला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही परिणाम सामने आया। CRPF के निलंबित रोहित उर्फ सहदेव राय के घर के पीछे बालू में छुपाकर रखे गये चोरी के दोनों इंसास राइफल बरामद कर ली गई। रोहित का घर भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सितुहारी गांव में है। CRPF के निलंबित जवान रोहित फरार है। उसे पकड़ने के लिये जोर-शोर से पुलिस उसे खोज रही है। उसकी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। रोहित का परिवार आरा के पकड़ी मोहल्ले में रहता है। भोजपुर के एसपी संजय कुमार सिंह ने खुलासा किया कि चाईबासा के CRPF कैंप से चुराये गये दो इंसास राइफल को खोज निकालने के लिये पीरो डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने शुक्रवार की रात सितुहारी गांव में छापेमारी कर राइफल बरामद कर ली। टीम में अगिआंव के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, नारायणपुर थानेदार नीता कुमारी और दारोगा रामयश आर्य शामिल थे। झारखंड से आदित्यपुर थाना पुलिस भी भोजपुर गई थी। दो इंसास राइफल की चोरी हो जाने को लेकर इंस्पेक्टर बनवारी मीणा ने आदित्यपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राइफल चुराने में CRPF के ही जवान रोहित उर्फ सहदेव राय का नाम उछलकर सामने आया था। टेक्निकल सेल की मदद से रोहित का अंतिम लोकेशन भोजपुर में मिला था। इसके बाद झारखंड पुलिस ने भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह से संपर्क साधा। दोनों स्टेट की पुलिस के साझा प्रयास से पुलिस को यह कामयाबी मिली। सूत्रों के अनुसार जवान रोहित को नशे की लत लग गई है। उसका बोल-चाल भी बिगड़ गया था। सीनियर अफसरों से ठीक से बर्त्ताव भी नहीं करता था। इस वजह से उसे निलंबित कर दिया गया था। उसने CRPF कैंप के कोत का शीशा तोड़कर दोनों इंसास राइफल चुराई थी। उसे नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, मैं रोज 2-3 किलो गालियां खाता हूं, यही न्यूट्रीशन में बदल जाती हैं

इसे भी पढ़ें :रांची से खूंटी जा रही बस का रिंग रोड पर हुआ यह हाल…देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम से SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जताया आभार

इसे भी पढ़ें :बाजार में आएगी Royal Enfield की पहली Electric Bike, जानें कब

इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, 30 दिन में करा लें ये काम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...