भोजपुर : जिला के एसपी हर किशोर राय पूरे एक्शन मोड में हैं। बुधवार को उन्होंने एक थाना प्रभारी सहित तीन थानों के दर्जनों पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। वहीं दो पुलिसकर्मी को जेल भी भेज दिया। साथ ही दो अन्य थानेदारों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। भोजपुर एसपी ने जिले में बालू लदे वाहन चालकों से अवैध वसूली मामले में यह कार्रवाई की है। एसपी के अनुसार जीपीएस ट्रैकिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।
सस्पेंड होने वालों में इमादपुर थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल एक जमादार व सिपाही सहित छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं चांदी और संदेश थाना के पेट्रोलिंग पार्टी के आठ पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। चांदी थाना और संदेश थाना के एसएचओ को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं थाने के एक ड्राइवर और एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
इसे भी पढ़ें : हमको मेरा पति चाहिए भइया… बच्चा लोग को उसका पापा…








