Bihar : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यह लड़ाई NDA को मजबूत करने के मकसद से लड़ी जायेगी। भोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये चिराग पासवान ने आगे कहा कि उनकी पार्टी किसी भी तरह से NDA से अलग नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य गठबंधन को और अधिक मजबूती देना है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी दोहराया कि LJP (रामविलास) हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती है। जंगलराज पर तीखा प्रहार करते हुये चिराग पासवान ने कहा कि राजद अकेले नहीं, कांग्रेस भी ‘जंगलराज’ की गाड़ी की दूसरी पहिया थी।” चिराग ने इतिहास की परतें पलटीं, बिहार के स्याह दिनों की याद दिलाई, जहां कानून हाशिये पर था और गठबंधन के नाम पर सत्ता का सौदा हुआ करता था। कर्पूरी बाबू को ‘भारत रत्न’ दिये जाने को चिराग ने सामाजिक समरसता की जीत बताया, और जनता ने तालियों से समर्थन दिया।
एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







