spot_img

CM के दौरे से पहले मिला वि’स्फोटक का जखीरा, मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले भारी विस्फोटक सामग्री मिलने से प्रशासन में तहलका मच गया। बहराइच के एक ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोलियम कंपनी अल्फा जिओ लिमिटेड द्वारा बड़े पैमाने पर जमीन ड्रिलिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से प्रशासनिक महकमे में गंभीर चिंता हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अल्फा जिओ लिमिटेड के एरिया मैनेजर कुलदीप शर्मा ने स्वीकार किया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन नहीं किया गया और प्रशासन को विस्फोटक गतिविधि की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिसे उन्होंने एक बड़ी चूक बताया।

मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने सुरक्षा में इस चूक को लेकर CM योगी आदित्यनाथ के दौरे को रद्द करने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा, “परसों मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है, ऐसे में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी सुरक्षा की बड़ी चूक है। जब तक पूरी जांच पूरी नहीं होती, दौरे को स्थगित किया जाना चाहिये।” अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएसी व पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ग्रामीणों ने भी कंपनी के खिलाफ आवाज उठाई है, वे बिना सूचना के ड्रिलिंग और विस्फोटक उपयोग के कारण अपने मकानों में दरारें आने से आक्रोशित हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन अलर्ट मोड में है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...