spot_img

कोयला व्यापारी धानुका की मौ’त, सु’साइड या कुछ और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना मोहल्ले में कोयला कारोबारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत की खबर ने पूरे शहर को चौंका दिया। धानुका की लाश उनके ही घर के एक बंद कमरे से मिली, और पास में ही उनका लाइसेंसी हथियार पड़ा मिला। मनीष धानुका का परिवार उस वक्त सामान्य दिनचर्या में व्यस्त था। लेकिन कुछ ही मिनटों में एक तेज धमाके की आवाज ने घर के सन्नाटे को चीर दिया। दौड़कर जब परिजन उस कमरे तक पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया और अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गये। फर्श पर लहूलुहान मनीष धानुका पड़े थे। पास ही उनका पिस्टल पड़ा था। पुलिस के अनुसार, गोली कनपटी पर मारी गई थी। सवाल यही उठा, क्या यह सुसाइड है  या कुछ और..। कोतवाली DSP प्रकाश सोय और थानेदार आदिकांत महतो ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाये, हथियार, गोली, कमरे की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। DSP का कहना है कि, “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है, लेकिन जब तक वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं आ जाती, हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...