spot_img
spot_img
spot_img

सोना सोबरन धोती साड़ी योजना शुरू, 10-10 रुपये में मिलेगी धोती-साड़ी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हेमंत सरकार ने इस योजना के लिए 500 करोड़ का किया है प्रावधान

रांची : सरकार गरीबों को अतिरिक्त राशन कार्ड उपलब्ध कराने के साथ अनुदानित दर पर सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है। इस योजना से राज्य के लाखों बीपीएल धारियों को लाभ मिल रहा है। योजना के लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। लाभुकों को साल में दो बार इस योजना के तहत 10 रुपये में धोती, साड़ी या लूंगी दिया जा रहा है। योजना शुरू होने के बाद से अबतक 88 प्रतिशत जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिया गया। राज्य के 57.11 लाख परिवार को योजना के तहत लाभान्वित करने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है।

मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में लाभुकों को धोती- साड़ी प्रदान कर उनसे संवाद भी कर रहे हैं। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ग्रामीणों को इस योजना की जानकारी दें और लाभ देना भी सुनिश्चित करें। राशन दुकानदारों को शिविर लगाकर वस्त्र वितरण करने का आदेश दिया गया है, ताकि योजना का लाभ सभी को मिल सके। मालूम हो कि विगत दो वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। इन सभी योजनाओं को तेजी के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। इस कड़ी में धोती- साड़ी वितरण योजना को फिर से शुरू किया गया है।

अन्य को भी शामिल करने का प्रस्ताव मंजूर

राज्य सरकार की ओर से “सोना-सोबरन घोती-साड़ी वितरण योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्य के सभी पात्र गृहस्थ एवं अन्त्योदय अन्न योजना के लामुक परिवारों के अतिरिक्त झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुक परिवारों को भी योजना से आच्छादित किए जाने की स्वीकृति मंत्रिपरिषद ने दी है। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत (JSFSS) लाभुकों की अधिकतम निर्धारित सीमा 15 लाख है। वर्तमान में झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 13,04,093 लामुक एवं 4, 38, 989 परिवार हैं। उक्त के आधार पर योजनान्तर्गत 15 लाख लामुक होने की स्थिति में परिवारों की संख्या 5, 05, 050 होना संभावित है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित लाभुकों की अधिकतम संख्या 2, 64,25,385 है, जिसके अन्तर्गत परिवारों की संभावित संख्या 58,97,561 है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 7 नए PSA प्लांट शुरू, CM हेमंत सोरेन बोले…

इसे भी पढ़ें :बेखौफ चोरों ने राजधानी में क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : कार से टक्‍कर के बाद 50 फीट दूर तक उछला ऑटो, 3 की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें :पति संग Liplock करती दिखीं Bhagyashree, शेयर किया वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी

इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच

इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस ‍1722 कांस्टेबल की बहाली के लिए फाइनल रिजल्‍ट जारी

इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…

इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्‍या किया

इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें

Chatra : चतरा से अगवा कर लिये 6 लोगों...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...