RANCHI: लग्जरी कार से PLFI को सामान पहुंचाने वाले अमीरचंद, आर्या कुमार सिंह और उज्जवल कुमार को रांची की धुर्वा पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया था। वहीं 3 लोग फरार हो गये थे। गहन पूछताछ में तीनों ने अपना मुंह खोला और कई अहम जानकारी पुलिस को दी। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने धुर्वा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में छापेमारी की। काले रंग की स्कार्पियो से सादे लिबास में पहुंची पुलिस की टीम ने एक घर से दो व्यक्ति को उठाया। उसके पास से बैग में भरा 61 लाख 31 हजार 5 सौ कैश बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों का नाम प्रवीण कुमार और उसके पिता सुभाष पासवान है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह राशि सुप्रीमो दिनेश गोप का है जो उसके भाई निवेश ने घर में छुपाकर रखने को दिया था। प्रवीण के घर से एक अर्धनिर्मित पिस्तौल और 32 जिंदा गोलियां भी मिली।
6 जनवरी को फरार लोगों में निवेश कुमार, ध्रुव कुमार और शुभम कुमार शामिल है। अमीरचंद ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया था कि निवेश अपने भाई प्रवीण के घर में छुपा है। उसके पास सुप्रीमो दिनेश गोप का लाखों रुपया है। जिसके बाद पुलिस ने प्रवीण के घर छापेमारी की। मिले रुपये को दंडाधिकारी की मौजूदगी में गिनती कर जब्त किया गया। वहीं फरार निवेश, ध्रुव कुमार और शुभम कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उक्त राशि किससे वसूली गई थी। पुलिस ने अमीरचंद की निशानदेही पर बीएमडब्ल्यू कार और थार जीप को भी पहले ही जब्त कर लिया था।
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर
इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :NEET PG काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, जानें तारीखें
इसे भी पढ़ें :देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन
इसे भी पढ़ें :साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्या हुआ ऐसा कि मार डाला
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश
इसे भी पढ़ें : बंद खदान में तैर रही थी मुखिया की लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में अलबदर के दो आतंकी ढेर










