मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो (परमेश्‍वर मंडल): मंदिर परिसर में एक युवक की हत्‍या कर दी गई। खून से लथपथ उसकी लाश मंदिर प्रांगण के चबूतरे के पास मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। आसपास से पहुंचे लोगों ने लाश की पहचान जयदेव पांडेय के रूप में की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से कई सबूत इकट्ठा किये। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक के दो दोस्‍त पिंटू गोराई और गोविंद बाउरी को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हत्‍या की यह सनसनीखेज वारदात चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथर कट्टा पुनर्वास क्षेत्र में स्थित हरि मंदिर प्रांगण में हुई।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में रोज बैठकी लगती है। जाम भी छलकते हैं। रविवार की रात भी तीन-चार दोस्‍त मंदिर प्रांगण में जमा हुये थे। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीनों-चारों आपस में हो हल्‍ला करने लगे। बाहर निकलकर देखा तो रोज की तरह तीनों -चारों दोस्‍त आपस में ही हो-हल्‍ला कर रहे थे। उन्‍होंने सोचा यह तो इनका रोज का धंधा है। नशा टूटते ही सभी अपने घर चले जाएंगे। मगर मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाने वाला शख्‍स जब सुबह नींद से जागा तो उसके होश उड़ गये। देखा मंदिर प्रांगण में खून से लथपथ एक लाश पड़ी है। वह भागे-भागे मंदिर के पुजारी के पास पहुंचा। पुजारी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मारे गये जयदेव के परिजनों ने हत्‍या का मामला दर्ज कराया है। सुनें क्‍या बोले मंदिर के पुजारी और पुलिस

इसे भी पढ़ें : साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्‍या हुआ ऐसा कि मार डाला

इसे भी पढ़ें : ईशा गुप्ता ने इस वेब सीरीज में जमकर दिए इंटीमेट सीन और किया Liplock…देखें

इसे भी पढ़ें : दोस्‍तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश

इसे भी पढ़ें : बंद खदान में तैर रही थी मुखिया की लाश, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग

इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में अलबदर के दो आतंकी ढेर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...