spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में 7 नए PSA प्लांट शुरू, CM हेमंत सोरेन बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हेल्थ इंफ्रास्ट्र्क्चर केवल कोविड के लिए नहीं, भविष्य में लोगों को मिलेगा लाभ

RANCHI : झारखंड में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को 7 नए PSA प्लांट का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी स्वास्थ्य संरचनाएं खड़ी की गई हैं, इसका कोरोना महामारी के अलावा भविष्य में भी बेहतर इस्तेमाल हो,इसे सुनिश्चित करना जरूरी है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार

CM ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य से संबंधित आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को उनके घर के निकटवर्ती अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सीय लाभ मिल सके। लगभग 2 वर्ष पहले हमारी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि कोरोना की जांच की सुविधा तक राज्य में उपलब्ध नहीं थी। आज हर जिले में PSA प्लांट लगाए जा चुके हैं। कोरोना की जांच के लिए RT-PCR और अत्याधुनिक कोबास मशीन भी यहां है। 2500 से अस्पतालों में लगभग 25 हज़ार बेड उपलब्ध हैं। अब राज्य में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, ICU और वेंटीलेटर की पर्याप्त उपलब्धता है।

लोगों को करें जागरूक

सीएम ने कहा कि कोविड-19 महामारी कब तक जारी रहेगी, इसका आकलन करना बेहद मुश्किल है। लेकिन, ऐसे हालात में इसके संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को जागरूक , सावधान तथा सतर्क रहना बेहद जरूरी है। सरकार बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था तो कर ही रही है, लेकिन इसके साथ इस महामारी से बचाव के तौर- तरीके लोगों को बताने के साथ कोविड-19 दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना सबसे ज्यादा अहमियत रखता है।

यहां  लगे हैं पीएसए प्लांट

पाथ संगठन के सहयोग से रांची के सदर अस्पताल में 2, जमशेदपुर के मर्सी हॉस्पिटल में 1, रामगढ़ ट्रॉमा सेंटर में 1, देवघर सदर अस्पताल में 1 और चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) व कुचाई (सरायकेला- खरसावां) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 -1 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट अधिष्ठापित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी

इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच

इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस ‍1722 कांस्टेबल की बहाली के लिए फाइनल रिजल्‍ट जारी

इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…

इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्‍या किया

इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर

इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...