लालू यादव से बेटे तेजस्‍वी ने की मुलाकात, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जताई चिंता, कही ये बात

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लालू से मिले तेजस्‍वी यादव, कृषि मंत्री और श्रम मंत्री को बाहर रोका

रांची : लालू से उनके छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव रिम्‍स के पेइंग वार्ड में मुलाकात की। मुलाकात कर वापस लौटने के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि का भी निजीकरण करना चाहती है। रेल बिक गया, बीएसएनल, एलआईसी बिक गया। हर जगह प्राइवेटाइजेशन हो गया है। अब सरकार कृषि को भी प्राइवेटाइज करने में जुटी है। सरकार किसानों का हक मारने में जुटी है। किसानों को उनके फसल का सही दाम नहीं मिलेगा तो किसान कहीं के नहीं रहेंगे। उन्‍होंने सरकार से तानाशाही छोड़कर किसानों के दर्द को समझने की अपील की।

इसे भी पढ़ें :सीएम से मिले झारखण्ड हाइकोर्ट के न्यायाधीश एचसी मिश्रा

तेजस्‍वी के साथ रिम्‍स के पेइंग वार्ड कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और श्रम मंत्री सत्‍यानंद भोक्‍ता भी पहुंचे। लेकिन जेल मैनुअल के अनुसार सप्‍ताह में एक दिन शनिवार को लालू से केवल तीन लोग ही मुलाकात कर सकते हैं, इसलिए कृषि मंत्री और श्रम मंत्री को बाहर ही रोक दिया गया। तेजस्‍वी के साथ उनके पीए संजय यादव भी लालू से मिलने अंदर गए। उनका नाम पहले से ही दर्ज था। इनके अलावा एक और ने लालू से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें :तेतरियाखाड़ कोलियरी में उग्रवादियों का तांडव, 5 वाहनों को फूंका, 4 को मारी गोली

मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार तीन लोग ही मुलाकात कर सकते हैं। हम तो रांची में रहते हैं अगले हफ्ते भी उनसे मुलाकात कर लेंगे। हम खुद ही लॉ मेकर हैं। लॉ का उल्लंघन नहीं करते। वहीं मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पिता से मिलने गए हैं। हम बाहर उनका इंतजार कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें :पहले टेस्‍ट में टीम इंडिया की 8 विकेट से शर्मनाक हार

स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित

तेजस्‍वी अपने पिता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित हैं। उन्‍होंने कहा कि उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रहा है। तेजस्‍वी ने बताया कि रिम्स के साथ दिल्ली और अपने फैमिली डॉक्टर से बात चल रही है। उनसे लालूजी को एक बार रांची आकर देखने को कहा है। चिंता है कि कहीं लालूजी डायलिसिस पर न चले जाएं।

इसे भी पढ़ें :Pistol के दम पर मांग में सिंदूर भरना चाहा, पहुंचा हवालात

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...