बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित तेतरिया खाड़ कोलियरी परिसर में शुक्रवार की रात अज्ञात उग्रवादियों ने हमला कर तांडव मचाया। उग्रवादियों पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया, वहीं पिंटू यादव उप चालक 19 वर्ष, बसरोपण गंझू 30 वर्ष कोयला व्यवसाई का मुंशी एवं अनिल यादव ट्रक चालक, सूरज गंझू को गोली मार दी। इस दौरान उग्रवादियों ने कोलियरी परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के लोग घटना के बाद डरे-सहमे हैं।
इसे भी पढ़ें : दहेज के कारण नहीं आई बारात, घर से भागी बेटी, पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
इसे भी पढ़ें : Rajbhawan पोस्टरबाजी के पांच आरोपी धराए, बाइक-बोलेरो भी जब्त
घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से चारों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेश राम द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद चारों की स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। वहीं पांचों वाहन जलकर खाक हो गई।
इसे भी पढ़ें : यह क्या, मां का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने की “कीमत”….












