spot_img

पहले टेस्‍ट में टीम इंडिया की 8 विकेट से शर्मनाक हार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दूसरी पारी में 36 रन पर पूरी टीम इंडिया ढेर  

कोहराम लाइव डेस्‍क : एडिलेड टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार। ऑस्‍ट्रेलिया ने 8 विकेट से हराया। इस डे नाइट टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें आने वाले मैचों में और भी बढ़ जाएगी, क्योंकि कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौटेंगे। कोहली पैटरनिटी लीव पर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : दहेज के कारण नहीं आई बारात, घर से भागी बेटी, पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

एडिलेड टेस्ट का तीसरा दिन टीम इंडिया के लिए बुरा सपना साबित हुआ। दूसरे दिन के अंत तक मजबूत दिख रही टीम इंडिया डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम 90 मिनट में सिमट गई। भारतीय टीम के 36 रन पर नौ विकेट गिर गए। जिसके बाद मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 90 रन का टारगेट मिला। जिसे उसने 2 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। दोनों देशों के बीच अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Rajbhawan पोस्टरबाजी के पांच आरोपी धराए, बाइक-बोलेरो भी जब्त

एडिलेड के मैदान पर 69 साल बाद टेस्ट मैच में कुल 600 से कम रन बने। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 564 रन बनाए। पिछली बार 1951 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के मैच में 675 रन बने थे। दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन के ओवर में मिली। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू वेड को ऋद्धिमान साहा ने रन आउट किया। वेड 53 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने मार्नश लबुशेन को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। लबुशेन 6 रन ही बना सके।

इससे पहले टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ऑलआउट हो गई। टेस्ट इतिहास में भारत का ये सबसे न्यूनतम स्कोर है। उसने पहला टेस्ट 1932 में खेला था। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 42 रन था। जो उसने 20 जून 1974 को लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। तब भी वह दूसरी पारी में 50 रन के भीतर ढेर हुई थी।

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, कौन बचायेगा इस मासूम बिटिया की लाज… घिन आता है बाप पर, नारियल का तेल लगा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...