spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कई बीमारियों से बचा सकता है Green Onion

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क: सब्‍जी के आवश्‍यक अवयव के रूप में रोज प्‍याज का उपयोग होता है, पर इसके कई गुणकारी लाभ को लोग जानते ही नहीं हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिए Greenonion बहुत लाभदायक हो सकते हैं। ये हमें कई बीमारियों से बचाने में कारगर भूमिका निभा सकते हैं। इसे कच्चा या पका कर किसी भी रूप में खाया जा सकता है।  हरे प्याज में उच्च गुणकारी पौष्टिक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B2, विटामिन K, Coper, मैग्नीशियम, क्रोमियम, फास्फोरस, और फाइबर उच्च मात्रा में होता है। फिर भी सेहत संबंधी इसके महत्‍व को समझने के लिए विशेषज्ञ की राय लेना बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें :दिल की बीमारियों से बचना है, तो रोजाना ठीक से करें ब्रश

इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर

हरा प्याज हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आमतौर पर ठंड में सर्दी-जुकाम और एलर्जी की समस्या बढ़ने लगती है, लेकिन यदि हरा प्याज डाइट में शामिल किया जाए तो इससे इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।

दमा से दिलाता है निजात

जिन व्यक्तियों को दमे की समस्या हो उनके लिए हरे प्याज का सेवन लाभकारी होता है, क्योंकि हरे प्याज में एंटीहिस्टामिन जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो दमा की समस्या को दूर करते हैं और फेफड़ों के लिए भी लाभदायक होते है।

इसे भी पढ़ें :सर्दियों में क्या आप भी हो जाते हैं इन बीमारियों के शिकार?

फ्लू को रोकने में सहायक

हरा प्याज जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है, जो वायरल फीवर और फ्लू से लड़ने में भी कारगर होता है, साथ ही ये शरीर में बलगम(कफ) बनने की प्रक्रिया को भी रोकता है।

डायबिटिज को करता है नियंत्रित

हरे प्याज में क्रोमियम की अधिकता होने के कारण यह हमारे खून में शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है साथ ही यह ग्लूकोज सहनशीलता को भी सुधारता है।

इसे भी पढ़ें :नींबू से पायें चमकते बाल, मुंह की दुर्गंध और मुहांसों में भी लाभकारी

दिल के लिए फायदेमंद

इस प्याज में पाया जाने वाला विटामिन सी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है. जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। इसके नियमित उपयोग करने से हृदय-धमनी रोगों का खतरा कम होता जाता है।

पाचन करता है ठीक

हरा प्याज पेट से सम्बंधित समस्याओं को दूर करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। साथ ही यह भूख बढ़ाने में सुधार करता है।

आंखों के लिए अच्छा

विटामिन A की प्रचुर मात्रा होने के कारण हरा प्याज आंखों की रोशनी बढ़ाता है और आंखों की किसी भी प्रकार की समस्या से छुटकारा दिलाता है। यह आंखों के चारों ओर पड़ने वाली झुर्रियों का भी सफाया करता है।

इसे भी पढ़ें :Mind Sharp  रखने के लिए खाएं बादाम (Almonds)

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...