spot_img

आ गई सोलर सिटी मिनी इलेक्ट्रिक कार, चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : वाकई यह कार दिलचस्प है। न पेट्रोल की जरूरत न कोई और तामझाम। यह केवल धूप के सहारे ही चल सकती है। नीदरलैंड की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता स्क्वैड मोबिलिटी (Squad Mobility) ने हाल ही इस सोलर सिटी (Solar City) मिनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। इस कार को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी।

2 सीटों वाली है यह कार

यह दो सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कई यूरोपीय संघ के देशों में चलाया जा सकता है। कंपनी ने इस मिनी इलेक्ट्रिक कार को प्राइवेट खरीदार और फ्लिट कंपनियों दोनों के लिए डिजाइन किया है।

साल 2023 से होगी डिलीवरी

सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाली यह कॉम्पैक्ट कार जल्द ही इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बीच की खाई को कम करने में सक्षम होगी। कंपनी ने सोलर सिटी कारों की बुकिंग शुरू कर दी है और 2023 से डिलीवरी शुरू करने की योजना बना रही है। यूरोप के देशों में सोलर सिटी कार की कीमत 6,250 यूरो तय की गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 5 लाख रुपये होते हैं।

14 से 16 आयु वर्ग वालों को भी चलाने की इजाजत

स्क्वैड सौलर कार एक हल्का इलेक्ट्रिक वाहन (LEV) है जिसे यूरोपियन यूनियन (EU) में L6e वाहन के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसे आम तौर पर केवल मोपेड लाइसेंस की आवश्यकता होती है। इसके वर्गीकरण के कारण ड्राइवर 14, 15 या 16 वर्ष की आयु के हो सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे किस देश में गाड़ी चला रहे हैं।

क्या-क्या हैं सुविधाएं

 स्क्वैड सोलर सिटी कार दो लम्बे यात्रियों के साथ-साथ लगेज के लिए भी जगह प्रदान करती है। इसमें 68 लीटर का कार्गो स्पेस दिया गया है। हवा और रौशनी के अंदर आने के लिए बड़ी खिड़कियां दी गई हैं। कार में दो दरवाजे दिए गए हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर हटाया भी जा सकता है। कार में जरूरत की चीजों को रखने की भी जगह दी गई है। इसमें बैग या लैपटॉप के लिए डैशबोर्ड स्पेस, कप होल्डर, एक फोन होल्डर और एक यूएसबी चार्जर शामिल हैं।

100 किलोमीटर की रेंज

 इस छोटी सी इलेक्ट्रिक कार के पिछले पहियों में 2kW के दो इलेक्ट्रिक मोटर लगाए गए हैं जो कुल 4kW जनरेट कर सकते हैं। कार को पॉवर देने के लिए 1.6 kWh की चार लिथियम आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। दो सवारियों के साथ यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज पर 100 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं इसकी टाॅप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है।

छत पर लगे हैं सोलर पैनल

कंपनी ने इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। इस मिनी इलेक्ट्रिक कार को अधिक उपयोगी बनाने के लिए इसके छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं जो चलते वक्त भी बैटरी को चार्ज करते रहते हैं। केवल सोलर पैनल से यह 20 किलोमीटर तक चलने का चार्ज दे सकती है। आकर में बेहद छोटा होने के कारण इसे तंग जगहों पर भी आसानी से पार्क किया जा सकता है।

सेफ्टी में भी है दमदार

साइज में कॉम्पैक्ट होने के बावजूद कंपनी ने इसकी मजबूती से समझौता नहीं किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें एक कार की जितनी तो सेफ्टी नहीं लेकिन एक बाइक से अधिक सुरक्षा मिलती है। सोलर सिटी कार को रोल केज अलॉय फ्रेम पर तैयार किया गया है जो हल्का होने के साथ मजबूत भी है। यह अंदर बैठे यात्रियों को चारों तरफ से सुरक्षित रखता है। यूरोपीय मानकों के अनुसार सोलर सिटी कार में तय सीमा से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

आ सकता है 4-सीटर संस्करण

आपको बता दें कि कंपनी सोलर सिटी कार की 4-सीटर मॉडल को भी लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, 2-सीटर संस्करण की बुकिंग यूरोप के कई देशों में शुरू हो चुकी है और 2022 के अंत तक यह सड़कों पर भी उतर जाएगी।

इसे भी पढ़ें : शादी की 7वीं रात दुल्‍हन ने किया ऐसा कि मच गया हड़कंप, पुलिस भी हैरान

इसे भी पढ़ें : नमक कारखाने की दीवार गिरी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :देखते-देखते धधख उठे तीन ट्रक… जानिये कैसे

इसे भी पढ़ें :असम में बाढ़-बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, 5 लापता

इसे भी पढ़ें :बाप -बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा

इसे भी पढ़ें :दोस्ती का था इरादा, मोहब्बत कर लुट गयी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...