गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र स्थित शारदा गांव के कोइरी टोला में मिट्टी की चाल धंसी और दबकर तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे खेलने के लिए दिन में घर से निकले थे। देर तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस क्रम में पता चला कि सभी बच्चे मिट्टी में दबे हुए हैं। मृतकों में राजेश राम की दो बेटियां- सुप्रियो कुमारी, प्रीति कुमारी और सीताराम रविदास का नाती रामआशीष राम शामिल हैं। तीनों बच्चों की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी
घटना की सूचना मिलते ही धुरकी थाना प्रभारी विनोद कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी हटाकर तीनों शव बाहर निकाले गए।
परिजनों को जिला परिषद सदस्य ने दी सांत्वना
सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम, अखिलेश राम, रामेश्वर राम सहित बड़ी सख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। सभी परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
इसे भी पढ़ें : दबंग जमीन कारोबारी को गोली मारने का सूत्रधार गायब
इसे भी पढ़ें : 52 लाख की बोली के बाद टपका दिये गये थे कमलेश बाबा
इसे भी पढ़ें : जो सहता है, वही लहता है… क्या गजब का कर गये कमाल, देखिए…






