Dhanbad(Sujit Kumar) : ग्राम रक्षा दल पूर्वी टुंडी के अध्यक्ष शंकर प्रसाद की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। RSS से जुड़े शंकर को 6 गोलियां मारी गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई और भतीजे ने बताया कि कुछ दिन पहले धनबाद में कुछ साइबर क्रिमिनल पकड़े गए थे। क्रिमिनलों को यह शक हो गया था कि उन्हें पकड़वाने में भाई शंकर का ही हाथ है। शंका है कि इसी अदावत में अपराधियों ने उनका खून कर दिया। वह दूमा गांव के रहने वाले थे। सामाजिक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले शंकर के मारे जाने से लोगों का गुस्सा उबाल पर है। पुलिस हत्यारों को खोज रही है।
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के साथ एन’काउंटर, डिप्टी कमांडेंट को लगी गोली…
इसे भी पढ़ें :लड़का 35, लड़की 22 की, शादी तोड़ी तो फेंका तेजाब… जानें
इसे भी पढ़ें : नीति आयोग की टीम रांची में…
इसे भी पढ़ें :हादसे में चली गई जवान युवक की जा’न…
इसे भी पढ़ें :बिना लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़े गये तो 25 हजार का फाइन… जानें
इसे भी पढ़ें :झामुमो जिलाध्यक्ष निलंबित, शादीशुदा होते हुये दिया झांसा…
इसे भी पढ़ें :बेखटके दो नंबरी का खूंटा उखाड़ फेंके, हजारीबाग SP एक्शन मोड में…
इसे भी पढ़ें : एक भाई का पूरा परिवार खत्म, दूसरे का केवल बेटा बचा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : मुन्ना हो या मुनिया, बस दो बच्चों की दुनिया हो : बन्ना गुप्ता
इसे भी पढ़ें :बेखटके, एक सूचना दें संवार सकते हैं असहाय बच्चों की जिदंगी : DC
इसे भी पढ़ें :27 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :सही और सटीक जानकारी हो तो विधानसभा के अंदर कोई सवाल नहीं उठेगा : हेमंत सोरेन















