Ranchi : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने आम से लेकर खास तक से अनुरोध किया है असहाय नवजात/बच्चों के बारे में तुरंत सूचना दें, शासन-प्रशासन की मदद करें, ताकि जल्द से जल्द उनका रेस्क्यू कर उनका भला किया जा सके। थाना, अस्पताल और मीडिया से भी आग्रह किया गया है कि असहाय नवजात/बच्चों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर सूचना देकर उनका भला कर सकते हैं। DC ने चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट को निबंधन कराने के निदेश दिये। वहीं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को कहा कि लाचार-बेवश बच्चों के बारे में पता चलने पर फौरी कार्रवाई करें। इसी तरह राजधानी में चल रहे प्ले स्कूल के रजिस्ट्रेशन और रिन्युअल की पूरी जानकारी लें। ऐसा नहीं करने वाले पर कानून सम्मत कार्रवाई करें।

DC राहुल कुमार सिन्हा ने वृद्धाश्रम के हालात पर खाका तैयार करने को कहा है, ताकि छोटे-मोटे मरम्मत करा उन्हें ठीक-ठाक किया जा सके। लावारिस शवों को सद्गति मिल सके, इसपर भी फोकस करने को कहा गया है। दिव्यांग छात्रवृत्ति, डायनप्रथा उन्मूलन एवं सामाजिक कुरीति निवारण सीपी ग्राम पोर्टल में अंकित कर इसपर ठोस काम करने को कहा है। रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने आज जिला समाज कल्याण कार्यालय और बाल संरक्षण ईकाई का निरीक्षण कर वहां हो रहे काम का पूरा जायजा लिया। यहां काम करने वालों से बारी-बारी से उनके कार्य एवं दायित्व की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नेक और मजबूत इरादे से काम करें, ताकि जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। दिव्यांगजनों के लिए यंत्र की खरीददारी की जानकारी लेते हुए DC ने समय पर यंत्रों की खरीददारी और दिव्यांगों को योजना का लाभ देने का आदेश दिया। टीएचआर, पूरक पोषाहार, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना की समीक्षा करते हुए DC ने कई दिशा-निर्देश दिये। वहीं सावित्री बाई फुले किशोर समृद्धि योजना के तहत सेविका के माध्यम से विभिन्न स्कूलों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन हासिल करने को कहा है, ताकि इसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिल सके। सेविका-सहायिका की रिक्तियों को एक महीने के अंदर भरने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान DC के साथ जिला कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वेदप्रकाश तिवारी एवं सदर SDPO सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत की सरकार ने कैबिनेट में 35 प्रस्तावों पर लगाई मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें :सिलीगुड़ी से चुरा बोलेरो ले जा रहा था आसनसोल, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पाकुड़ के हिरणपुर में मचा तहलका, मिला दो रोज का मौका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची से हावड़ा अब साढ़े 6 घंटे में, रूट और टाइम टेबल… जानें
इसे भी पढ़ें :सही और सटीक जानकारी हो तो विधानसभा के अंदर कोई सवाल नहीं उठेगा : हेमंत सोरेन












