Hazaribagh(Sunil Sahu) : नेक और मजबूत इरादों के साथ क्राइम कंट्रोल की दिशा में बेहतर काम करना है, क्योंकि पत्थरों के सीने चीरकर ही रास्ते निकलते हैं। बेशक, माफिया कोई हो, बेखटके उनके खूंटे को उखाड़ फेंकना है। यह कहना है हजारीबाग के SP मनोज रतन चोथे का। उन्होंने आज अपने मातहत पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे। कड़े तेवर के IPS अधिकारी मनोज रतन चोथे ने संगठित गैंग के गुर्गे, माफिया, तस्करों और साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले पर CCA और NSA के तहत कार्रवाई कर उसे सलाखों के पीछे डालने का आदेश दिया।

SP मनोज रतन चोथे ने सबसे पहले बीते माह हुई छोटी-बड़ी वारदातों पर गौर करते हुये तुरंत कांड का खुलासा करने पर जोर दिया। उन्होंने गुजरे 4 वर्षों से लटके मामले का निष्पादन, वारंट और कुर्की जब्ती का तामिला करने को कहा है। आने वाले पर्व मोहर्रम को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार करने को कहा। वहीं सिविल कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर अलर्ट रहने का आदेश दिया। अवैध शराब, पोस्ता और अफीम की खेती में लगे लोगों को चिहिंत कर उन्हें उखाड़ फेंकने को कहा है। महिला प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से जुड़े मामले को 60 दिनों के अंदर निपटाने के निर्देश दिये।
वहीं ST/SC के तहत दर्ज कांडों का अविलंब निपटारा करने को कहा। वहीं सोशल मिडिया की मॉनिटरिंग कर इसका बेजा इस्तेमाल कर रहे लोगों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने के कड़े आदेश दिये हैं। अफवाह फैलाने वाले को किसी भी हालत में बख्शने को नहीं कहा है। नक्सल एरिया में ऑपरेशन जारी रखने को कहा है। सरकारी जमीन से जुड़े मामले का अविलंब निष्पादन करने का आदेश दिया गया। अवैध कोयला, बालू और पत्थर माफिया के कमर की रीढ़ तोड़ अवैध खनन पर लगाम लगाने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें : एक भाई का पूरा परिवार खत्म, दूसरे का केवल बेटा बचा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : मुन्ना हो या मुनिया, बस दो बच्चों की दुनिया हो : बन्ना गुप्ता
इसे भी पढ़ें :बेखटके, एक सूचना दें संवार सकते हैं असहाय बच्चों की जिदंगी : DC
इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत की सरकार ने कैबिनेट में 35 प्रस्तावों पर लगाई मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें :सिलीगुड़ी से चुरा बोलेरो ले जा रहा था आसनसोल, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पाकुड़ के हिरणपुर में मचा तहलका, मिला दो रोज का मौका… देखें वीडियो












