spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुन्ना हो या मुनिया, बस दो बच्चों की दुनिया हो : बन्ना गुप्ता

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : मुन्ना हो या मुनिया हो, बस दो बच्चों की दुनिया हो, इस सिद्धांत को अपनाने की जरूरत है। मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है, बेटा हो या बेटी, दोनों को समान दृष्टि से देखने का नजरिया होना चाहिये। हमें प्रण लेना चाहिए कि किसी घर में जैसे ही बच्ची का जन्म हो, फलदार पेड़ लगायें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का।

मौका था 35वें विश्व जनसंख्या दिवस का। राजधानी रांची के स्टेशन रोड में होटल बी.एन.आर चाणक्या के सभागार में अयोजित कार्यक्रम में यह बातें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनसंख्या बढ़ रही है, वह चिंता का विषय है। इसका दुष्परिणाम अर्थव्यवस्था, ग्लोबल वार्मिंग, रोजगार में दिखने लगा है। बेटे की चाहत में बेटियों की भूर्ण हत्या के चलते देश में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम है।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी आयी है। परिवार नियोजन के तहत गुजरे 5 साल में 5 लाख से अधिक महिलाओं का बंध्याकरण कराया गया है, वहीं पुरुष नसबंदी की संख्या बहुत कम है। इस दिशा में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

इस अवसर पर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण हेतु लोगों को जागरूक करने के मकसद से जागरूकता रथ को भी रवाना किया। राज्य में 27 जून से 31 जुलाई तक यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सी.एच.ओ मैन्युअल, सहिया बुकलेट एवं ब्रोशर का भी विमोचन किया गया। साथ ही नव दम्पतियों के बीच नई पहल किट वितरित किये गये। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉक्टर, एनएचएम, सहिया, आदि को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। 1951 में जहां भारत की आबादी लगभग 36 करोड़ थी, वहीं आज यह बढ़कर 140 करोड़ के आस पास हो गयी है। यह बढ़ती जनसंख्या दर गंभीर चिंता का विषय है। बढ़ती जनसंख्या को लेकर लोगों को जगाने के मकसद से आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। 27 जून से 31 जुलाई तक यह काम करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जनसंख्या में स्थिरता लाना जरूरी है।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी, अपर अभियान निदेशक  विद्यानंद पंकज शर्मा, नोडल पदाधिकारी परिवार नियोजन, निदेशक प्रमुख, सिविल सर्जन, एन.एच.एम एवं विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य प्रतिनिधिगण राज्य स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़ी यूएसएआईडी मोमेंटम, इनजेंडरहेल्थ, पीएसआई इंडिया, पीएचएसआई एवं एफआरएचएस इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :बेखटके, एक सूचना दें संवार सकते हैं असहाय बच्चों की जिदंगी : DC

इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत की सरकार ने कैबिनेट में 35 प्रस्तावों पर लगाई मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें :सिलीगुड़ी से चुरा बोलेरो ले जा रहा था आसनसोल, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ के हिरणपुर में मचा तहलका, मिला दो रोज का मौका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची से हावड़ा अब साढ़े 6 घंटे में, रूट और टाइम टेबल… जानें

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...