Kohramlive Desk : एक सप्ताह पहले ही जिस मैदान पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई थी उसी मैदान पर पाकिस्तान ने पलटवार करते हुए एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। रविवार को हुए इस मैच में भारत ने 181 का स्कोर बनाया था, जवाब में पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में जाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह मैच रोमांच के चरम पर था, जहां आखिर तक किसी विजेता का मालूम पड़ना मुश्किल हो रहा था लेकिन अंत में पाकिस्तान ने बाजी मार ली। एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन उसने यहां भारत को भी 5 ही विकेट से हराया और हिसाब बराबर कर लिया।
182 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी की शुरुआत धीमी रही। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए 22 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई। बाबर आजम एक बार फेल हुए और सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिजवान ने फखर जमां के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 30 गेंद में 41 रन की साझेदारी की। फखर जमां 18 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रिजवान और मोहम्मद नवाज के बीच दमदार साझेदारी हुई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंद में 73 रन जोड़े। भुवी ने नवाज को 42 के निजी स्कोर पर आउट किया। उन्होंने 20 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। नवाज के आउट होने के बाद हार्दिक ने रिजवान को पवेलियन भेजकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। रिजवान ने 51 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान को अंतिम 3 ओवर में जीतने के लिए 34 रन बनाने थे और ख़ुशदिल शाह तथा मोहम्मद आसिफ ने टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी।
इससे पहले, विराट कोहली के उम्दा अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर चार मैच में सात विकेट पर 181 रन बनाए। कोहली ने 44 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा (28) और लोकेश राहुल (28) की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। बल्लेबाजी क्रम के इन शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अलावा अन्य बल्लेबाज हालांकि टिककर नहीं खेल पाए। पाकिस्तान की तरफ से लेग स्पिनर शादाब खान सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बोकारो के चास में भीड़ भड़क्का वाले इलाके में हो गई बड़ी वारदात… देखें
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों








