spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डॉक्टर बोला कुछ, कर दिया राम नाम सत्य, हॉस्पिटल में जमकर बवाल और तोड़फोड़, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Manoj Kumar) : डॉक्टर लोग बोला कुछ, कर दिया कुछ। मामूली हर्निया और पथरी की शिकायत लेकर हजारीबाग के आशा किरण हॉस्पिटल एण्ड प्रसूति केन्द्र में लाई गई शीशम देवी का ऑपरेशन करना बेहद जरूरी बताया। घरवालों से कहा गया कि ऑपरेशन लेजर ट्रीटमेंट के जरिये होगा, पेशेंट को कोई दिक्कत नहीं होगी, उसे आराम रहेगा। परिजनों का इल्जाम है कि OT के अंदर ओपेन सर्जरी कर दिया गया। एक बार नहीं दो बार सर्जरी किया गया। पेशेंट शीशम देवी की जब हालत बिगड़ने लगी तो OT से बाहर निकले डॉक्टरों ने कहा- पेशेंट की हालत बहुत खराब है, उसे रांची रेफर करना होगा। घरवालों ने कहा, कुछ टाइम दिया जाये, बाहर ले जाने के लिये पैसा का जुगाड़ करना होगा। घरवाले को जुगाड़ में भेज दिया गया। इल्जाम है कि इसी बीच हॉस्पिटल प्रबंधन ने खुद से एम्बुलेंस बुलाया और डिस्चार्ज पेपर बना कर पेशेंट को रांची रेफर कर दिया। पेशेंट के साथ उसकी बहन और बेटे को रांची भेजा। इन दोनों से डिस्चार्ज पीटिशन पर साइन भी ले लिया गया। रांची के रिम्स में शीशम देवी को मृत घोषित कर दिया गया।

मामूली तकलीफ में शीशम देवी की जान चली जाने की फैली खबर के बाद हॉस्पिटल में बवाल हो गया। जमकर तोड़फोड़ की गई। लोगों का गुस्सा उबाल पर था। लोगों का इल्जाम था कि हॉस्पिटल में झोला छाप डाक्टरों को रखा गया है। ये लोग मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। अक्सर इस हॉस्पिटल में डाक्टरों की लापरवाही और अनदेखी से पेशेंट की जान चली जाती है।

काल के गाल में समा गई शीशम देवी को 2 रोज पहले आशा किरण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह हजारीबाग के पदमा में रहती थी। वहीं हॉस्पिटल के प्रोपराइटर धीरेंद्र कुमार राज ने बताया कि डॉक्टरों ने अपना पूरा प्रयास किया। पेशेंट की हालत को देखते हुये लेजर ट्रीटमेंट ना करके ओपन सर्जरी करनी पड़ी। हालत खराब होते देख पेशेंट को रेफर कर दिया गया। उन्होंने पेशेंट की मौत हो जाने पर दुख जताते हुये कहा कि चाहे पेशेंट कोई हो, नुकसान हो जाने पर परिजनों में गुस्सा लाजिमी है। उनका दावा है कि हॉस्पिटल की तरफ से कोई गड़बड़ी नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें : अंकिता की चिता की राख ठंडी नहीं पड़ी, दूसरी बेटी मारकर लटका दी गई, जनाक्रोश उबाल पर…

इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बोकारो के चास में भीड़ भड़क्का वाले इलाके में हो गई बड़ी वारदात… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...