spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : राज्य की विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपको सरकार की व्यवस्था से जोड़ा गया है। आपकी बहाली सीमित समय के लिए हुई थी। आपके लिए बनी भर्ती नियमावली के अनुसार आपकी सेवा अवधि समाप्त हो रही है। ऐसे में अपने भविष्य को लेकर आपकी चिंता लाजिमी है। ऐसे में सरकार ने एक साल का अवधि विस्तार देकर आपको तत्काल राहत देने का काम किया है। लेकिन, आने वाले समय में आपकी सेवा अवधि को विस्तार देने की जरूरत नहीं पड़े। आपके लिए क्या बेहतर हो सकता है, इस दिशा में सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। मैं आशान्वित हूं कि आपका भविष्य बेहतर होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सहायक पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर सहायक पुलिसकर्मियों ने राज्य सरकार द्वारा सेवा अवधि विस्तार दिए जाने के लिए गए निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अनुबंध कर्मियों और सीमित समय अवधि के लिए सेवा देनेवालों की चिंता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हजारों अनुबंध कर्मी और सीमित समय के लिए नियुक्त कर्मी अपनी सेवा देते आ रहे हैं । इन सभी की चिंता राज्य सरकार को है ।आपकी सेवा को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है ।आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहे। इस विषय पर सरकार लगातार मंथन कर रही है । इस बाबत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि आपकी नियुक्ति/भर्ती और सेवा शर्त नियमावली के सिलसिले में सुझाव दें , ताकि सरकार आने वाले दिनों में ठोस निर्णय ले सके।

हर नौजवान को रोजगार की उम्मीद होती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नौजवान को रोजगार की उम्मीद होती है। सरकार भी आपके बेहतर भविष्य को लेकर गंभीर है। आपको रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं । नौजवानों का भविष्य बेहतर हो। आने वाले दिनों में वे लगातार आगे बढ़ें। इसी सोच के साथ सरकार कार्य कर रही है। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री, कार एक्सीडेंट में गई जान

इसे भी पढ़ें :RJD नेता को गोलियों से भूना…देखें

इसे भी पढ़ें :देखें कब तक आएगा NEET UG का RESULT

इसे भी पढ़ें : अंकिता की चिता की राख ठंडी नहीं पड़ी, दूसरी बेटी मारकर लटका दी गई, जनाक्रोश उबाल पर…

इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बोकारो के चास में भीड़ भड़क्का वाले इलाके में हो गई बड़ी वारदात… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...