पश्चिमी सिंहभूम में युवा हाथों को हुनरमंद बनाकर विकास की नई कहानी रच रहा स्किल डेवलपमेंट सेंटर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जिले के 5,504 युवाओं को प्रशिक्षण, 3,509 युवाओं को प्रमाण पत्र और 1,834 युवाओं को मिला रोजगार

Ranchi/Chaibasa : तकनीकी युग में यह आवश्यक है कि हर हाथ को हुनरमंद बनाया जाए। इससे युवाओं के भविष्य की जिंदगी की राह को आसान बनाया जा सकेगी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पश्चिमी सिंहभूम जिला 18 से 35 आयु वर्ग के युवाओं को स्वाबलंबी बनाने की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन को प्रयासरत है। जिले में युवक-युवतियों को उनके रुचि के ट्रेड में हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जारी है। इसके लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल पांच स्किल डेवलपमेंट सेंटर का संचालन सुनिश्चित किया गया है। आगामी एक-दो महीनों में और तीन सेंटर का संचालन निकट भविष्‍य में होगा। इसके तहत विगत दिनों चाईबासा में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु कौशल प्रशिक्षण संस्थान संचालन को लेकर टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ एकरारनामा किया गया है।

नि:शुल्‍‍क ट्रेनिंग के साथ आवास और भोजन का भी इंतजाम

जिला प्रशासन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संचालन को प्राथमिकता दे रहा है, जहां निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ आवासीय व गैर आवासीय सुविधा के अलावे भोजन और आवास पूरी तरह निःशुल्क है। वर्तमान समय में राज्य संपोषित योजना के तहत कुल चार तथा जिला आकांक्षी निधि से एक स्किल डेवलपमेंट संचालित है। अब तक 7,323 युवाओं का निबंधन, 5,504 युवाओं को प्रशिक्षण, 3,509 युवाओं को प्रमाण पत्र दिया गया है। 1,834 युवक-युवतियों को प्लेसमेंट के आधार पर रोजगार का अवसर मिल चुका है।

रोजगार मिला तो आत्मविश्वास से लबरेज हैं युवा

कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनरमंद बने युवक-युवतियों के चेहरे पर आज आत्मनिर्भरता की मुस्कान बिखर रही है। मनोहरपुर के सदपटका गांव की रहने वाली भारती तिर्की बताती हैं कि उन्हें पढ़ने में काफी रूचि थी, लेकिन किसान पिता के सीमित आय के कारण 12वीं के बाद उसे अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। मनोहरपुर प्रखंड में संचालित निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत भारती ने अक्टूबर 2021 में सिलाई मशीन ऑपरेटर के ट्रेड में अपना नामांकन करवाया तथा तीन महीने के प्रशिक्षण के उपरांत कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में केपीआर ग्रुप- कोयंबटूर में इनका चयन हुआ और आज वह प्रतिमाह ₹10,500 का वेतन प्राप्त कर रही है। बेड़ासाई के रहने वाले नरसिंह तुबिद बताते हैं कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर में उन्होंने आटोमोटिव के क्षेत्र में तीन महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान में चाईबासा स्थित स्वराज ट्रैक्टर वर्कशॉप में कार्यरत हैं।

“यदि आप युवा हैं, आप को रोजगार की तलाश है, तो आप जिले में संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर से जुड़कर अपने सपने को साकार कर सकते हैं तथा हुनरमंद बनकर अपने जीवन को एक नई उड़ान दे सकते हैं। आज हर पेशे में हुनरमंद युवाओं की मांग है एवं इसी की प्रतिपूर्ति के लिए जिले में अभी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का संचालन किया जा रहा है।” – अनन्‍य मित्‍तल, डीसी, चाईबासा।

इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…

इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing

इसे भी पढ़ें : अचानक बेतहाशा भागने लगे स्कूली बच्चे, मचाया शोर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : डिब्बा बंद दही और पनीर होगा महंगा, जाने क्यों…

इसे भी पढ़ें : पेड़ से बांध कर लड़कियों के साथ दरिंदगी, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...