भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Nandani Singh) : “जैसा बोले वैसा कर दिखाए, एक रोज घर में झगड़ा होने पर लोअर बाजार थाना की पुलिस आई थी। तब  पुलिस के सामने ही बैखोफ होकर हमसे बोले… घबराओ मत बहुत जल्दी तेरे पति का डेड बॉडी रोड में मिलेगा। गाड़ी से एक्सीडेंट करवा मरवा देंगे। तब हम पुलिस को बोले “देखिए सर आपके सामने ही मेरे पति को मरवाने की बात कर रहे हैं और आप चुप हैं।” मेरा भैंसुर धन दौलत हासिल करने करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यह कहना है बेवा ज्योति पासवान का।

घर का मामला आपस में सलट लो कह कर निकल गई पुलिस

उसने आगे कहा कि तब पुलिस यह बोलकर घर से निकल गई कि कुछ नहीं होगा। पारिवारिक मामला हैं आपस में सलट लो। पर उसका मन उसी रोज से बहुत घबराने लगा। भैंसुर द्वारा दी गई धमकी ने उसकी नींद उड़ा कर दी थी। उसके पति का रोज पीछा किया जाता था। घटना से दो दिन पहले भी वो थाना गई थी। उस वक्त भी थाना में खूब रोई गिड़गिड़ाई और बोली कि मेरे पति को वो लोग जिंदा नहीं छोड़ेंगे। तब भी उसकी बातों को सीरियसली नहीं लिया गया। नतीजा बीते 12 मई को घर के नजदीक ही बिना नंबर की एक एम्बुलेंस गाड़ी ने कुचल डाला।

खूम नहीं करवा सकते पापा : प्रमित

वहीं भैंसुर राज कुमार मेहता ने कहा ज्योति को बरगलाया जा रहा है। मास्टर माइंड कोई और है। सच्चाई सामने आने पर जमाना चौंक जाएगा। वहीं राजकुमार के बेटे प्रमित राज का कहना हैं कि उनपर लगा इल्जाम सरासर गलत और झूठ है। उनके पिता सिमडेगा सिविल कोर्ट में हैं, अभी वहीं हैं। शुक्रवार को आयेगें। प्रमित ने कहा यह सच है कि घर में पारिवारिक कलह चल रहा था। एक भाई को छोड़ किसी भी भाई या मोहल्ले वाले से सच्चाई जानी जा सकती है।  प्रमित का दावा है कि उनके पिता किसी का खून नहीं करवा सकते, वो भी अपने भाई का। अगर पूरे घटना की गहराई से जांच की जाये तो चौंकाने वाली बात सामने आ सकती है।

अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी और गलत होगा : सिटी डीएसपी

वहीं सिटी DSP दीपक कुमार ने कहा कि ज्योति का दावा है कि उसके पति की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई। उसके पति का मर्डर कराया गया है। ज्योति ने यह इल्जाम अपने भैंसुर, जेठानी और उनके बेटे पर लगाया हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी और गलत होगा। सुनें क्या बोली बेवा ज्योति, उसकी बेटी और प्रमित राज…

 

इसे भी पढ़ें : बीबी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, देखें…

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन को पिला दिया गया जहर… देखें

इसे भी पढ़ें : पति और देवरानी ने खोला हैवानियत का राज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...