Kohramlive : डिब्बा बंद दही और पनीर मंहगा हो सकता है। वजह अब इन चीजों पर 5 प्रतिशत GST लगेगा। वहीं खाने के सामान में डिब्बा बंद मांस (फ्रोजन छोड़कर), मछली, शहद, सूखा मखाना, सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद भी महंगे होंगे। गेहूं और अन्य अनाज जैसे गेहूं का आटा, मूरी, गुड़, एवं जैविक खाद जैसे चीजों पर भी 5 प्रतिशत GST लगेगा। यह फैसला GST परिषद की हुई एक समीक्षा बैठक में लिया गया। कई राज्यों ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स से जुड़े मुद्दों पर प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया हैं।
चेक जारी करने भी लगेगी जीएसटी
इसी तरह, चेक जारी करने पर बैंकों द्वारा लिये जाने वाले शुल्क पर 18 प्रतिशत GST लगेगा। एटलस समेत नक्शे और चार्ट पर भी 12 प्रतिशत GST लगेगा। वहीं खुले बाजारों में बिकने वाले बिना ब्रांड वाले उत्पादों पर GST छूट जारी रहेगी। इसके अलावा 1,000 रुपये प्रतिदिन से कम किराये वाले होटल कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाने की बात कही गयी है। अभी इसपर कोई टैक्स नहीं लगता है।
इसे भी पढ़ें : बीबी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, देखें…
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन को पिला दिया गया जहर… देखें
इसे भी पढ़ें : पति और देवरानी ने खोला हैवानियत का राज






