spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

IIM के स्टूडेंट की मौ*त के पीछे का राज खोलेगी SIT

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : इकलौते जवान बेटे की मौत से आहत और मर्माहत पिता अखिलेश्वर पांडेय को यकीन नहीं है कि उनका बेटा शिवम पांडेय सुसाइड कर सकता है। उसकी पर्सनालिटी ऐसी थी कि वो खुद को मिटा नहीं सकता। वो हंसमुख लड़का था। ऐसा कोई दिन नहीं होता था, जब उनकी बातें नहीं होती थी। यूपी के बनारस में उनका नया घर बन रहा है, उसके बारे में भी अक्सर बातें होती थी। ऐसे में वो सुसाइड कर लेगा, यह संभव नहीं। उनका दावा है कि IIM रांची में पढ़ाई-लिखाई कर रहे उनके बेटे को मारकर फंदे पर लटका दिया गया। उसके दोनों बंधे हाथ कुछ और ही इशारा कर रहे है। पुलिस को तह तक जाने की जरूरत है। एक पिता के दावे के मद्देनजर रांची के नगड़ी पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर लिया है। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल के आदेश पर SIT का गठन किया गया है, ताकि सच सामने आये। वहीं पूरे केस की मॉनिटेरिंग खुद रांची के रूरल SP मो. नौशाद आलम कर रहे हैं। DSP प्रवीण सिंह की देखरेख में SIT बनाई गई है। पुलिस ने कुछ CCTV के फुटेज निकाले हैं।

पिता अखिलेश्वर पांडेय ने पुलिस को बताया कि शिवम उनका इकलौता पुत्र था। एक घर बना रहे हैं। 15 जनवरी को शिवम से फोन पर बन रहे घर को लेकर बातें हुई थी। उस रोज घरवालों से खूब देर तक बातें हुई थी। 16 जनवरी को कुछ सामान खरीदने के लिए वे बाजार गए थे, तब शिवम को वीडियो कॉल किया, ताकि वह सामान पसंद कर सके। उसने फोन नहीं उठाया। उन्हें संस्थान से ही पता चला कि शिवम दरवाजा नहीं खोल रहा, उसने सुसाइड कर लिया है। कोई सुसाइड नोट तक नहीं मिला। उसके हाथ बंधे हुये थे। ऐसे में क्या वह सुसाइड कर सकता था? उनका दावा है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जुलाई 2021 से वह IIM में पढ़ाई कर रहा था। इधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया। घरवाले डेड बॉडी लेकर वाराणसी के लिए निकल गये।

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें : इस दिन से शुरू होगी ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग

इसे भी पढ़ें : रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सालों से गैर-कानूनी तरीके से चले आ रहे अभ्रक उद्योग पर लगेगा विराम

इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : PLFI ने भेजी चिट्ठी, मांगे 1 करोड़… दहशत

इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें

 

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...