Kohramlive : क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के रिश्ते को लेकर किस्से अनेक हैं। अब फुसफुसाहट और सरसराहट यह है कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। दोनों की शादी को लेकर कुछ ना कुछ नया अपडेट आते रहता है। जब कभी उनकी शादी की खबरें उछलने लगती है, तब सिने स्टार सुनील शेट्टी कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि खुशियों में ग्रहण लग जाता है। इस बार सोशल मीडिया में उनकी शादी की तैयारी को लेकर खबरें खूब वायरल हो रही है। शादी की संभावित तिथि तक आ गई है। वैसे अभी तक अथिया-राहुल की तरफ से कुछ भी नहीं बोला गया है। वहीं सुनील शेट्टी भी खामोश हैं। इस बार उनकी शादी की तैयारी को लेकर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो क्रिकेटर राहुल के घर के बाहर की है। उनका घर रंग-बिरंगी रोशनी से सजी हुई है। बांद्रा के पाली हिल में राहुल के घर शादी की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, बिल्डिंग के गार्ड का दावा है कि यह सजावट 13वीं मंजिल पर होने वाली एक और शादी के लिए की जा रही है। सोशल मीडिया पर शादी की डेट निकलते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। वीडियो पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल के फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के सुनील शेट्टी का फार्म हाउस भी सजाया गया है।
अथिया और राहुल अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। नये साल का जश्न मनाने दोनों दुबई गये थे। यें तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उनके फैंस उनकी शादी के पल को देखने के लिये बेताब हैं। ऐसे में यह वीडियो फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। खबर सामने आई है कि केएल राहुल 23 जनवरी को अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि शादी के बाद इनका ग्रैंड रिसेप्शन अप्रैल में होगा। ये एक प्राइवेट फंक्शन की तरह होगा, जिसमें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा रिसेप्शन में सुनील शेट्टी और केएल राहुल के परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें : OLX पर अब यह भी होने लगा, रो रहा है थाने में अनुज
इसे भी पढ़ें : रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सालों से गैर-कानूनी तरीके से चले आ रहे अभ्रक उद्योग पर लगेगा विराम
इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : PLFI ने भेजी चिट्ठी, मांगे 1 करोड़… दहशत
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें










