Kohramlive : शाहरुख खान ‘पठान‘ को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुये है। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। यही वजह है कि ‘पठान’ को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
इसी बीच ‘पठान’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की माने तो पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। हिंदी तमिल और तेलुगू भाषा में लोग ‘पठान’ की रिलीज से 5 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकेंगे। इस फिल्म से एक स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत भी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान के साथ टाइगर यानी सलमान खान भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ को एक्शन फिल्में बनाने में माहिर माना जाता है। इससे पहले वह ‘वॉर’ और ‘बैंग बैंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया था।
इसे भी पढ़ें : रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सालों से गैर-कानूनी तरीके से चले आ रहे अभ्रक उद्योग पर लगेगा विराम
इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : PLFI ने भेजी चिट्ठी, मांगे 1 करोड़… दहशत
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें








