मुख्यमंत्री ने कोडरमा के ढिबरा डंप में कार्य को फिर शुरू करने के लिए वाहन को दिखाई हरी झंडी
Koderma : देश में सबसे उम्दा अभ्रक का उत्पादन झारखंड में होता है, मगर वर्षों से इसपर ध्यान नहीं दिया गया। आपकी सरकार बहुत जल्द इस संदर्भ में कानून लाने जा रही है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी को सशक्त करने और पहले चरण में अभ्रक की खोई पहचान को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से ढिबरा डंप में कार्य को पुनः प्रारंभ करने के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाई। इससे एक ओर जहां वर्षों से गैर-कानूनी तरीके से चले आ रहे अभ्रक उद्योग पर विराम लगेगा, वहीं लाखों श्रमिकों का शोषण बंद होगा तथा व्यवस्थित रोजगार का सृजन होगा।
हेमंत सरकार पुनर्जीवन देने का कर रही प्रयास
मालूम हो कि कोडरमा में वर्ष 1980 के पूर्व में अभ्रक खनिज के लगभग 400 खनन पट्टे धारित थे। वर्ष 1980 में वन (संरक्षण) अधिनियम लागू होने एवं वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रभाव से कोडरमा में धारित अभ्रक खनिज के लगभग सभी खनन पट्टे बंद होते चले गए। वर्तमान में कोडरमा जिला में अभ्रक खनिज का एक भी खनन पट्टा संचालित नहीं है। वर्तमान में सरकार द्वारा अभ्रक खनिज को पुर्नजिवित करने हेतु बहुत से प्रयास किए जा रहे है। इस क्रम में झारखंड गजट संख्या 86 दिनांक 3 मार्च 2022 द्वारा झारखंड लघु खनिज समनुदान (संशोधन) नियमावली 2021 के नियम 9 (1) (क) के के तहत “झारखंड राज्य अन्तर्गत ढिबरा डंप में पाए जाने वाले अभ्रक खनिज, जिनका व्यवसायिक मूल्य हो के भंडार/डंप का निष्पादन झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लि. के माध्यम से किया जाएगा।
सहकारी समितियों द्वारा चुना ढिबरा का होगा उठाव
मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए गए वाहन से ढिबरा डंप से संबंधित सहकारी समितियों के सदस्यों द्वारा ढिबरा चुनकर कर जिला खनन कार्यालय, कोडरमा एवं जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा चिन्हित वाहन में ही लोड किया जाएगा। मंगलवार को उक्त वाहन को अपने गंतव्य स्थान JSMDC द्वारा धारित खनिज भंडारण अनुज्ञप्ति स्थल मौजा- थाम, अंचल- चन्दवारा भेजने के लिए कोडरमा जिला के पहाड़पुर मोड़ से हेमंत सोरेन ने रवाना किया।
इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे लंबे River Cruise का छपरा Update… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें : Ranchi : भोर होते ही IIM हॉस्टल में मचा कोहराम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें
इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे लंबे River Cruise का छपरा Update… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे लंबे River Cruise का छपरा में क्या हुआ…देखें
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…






