Bokaro : विवाहिता रीना देवी को जीने नहीं दिया गया। इल्जाम है कि उसके ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार डाला। मृतका के भाई रितेश कुमार ने बोकारो सेक्टर 4 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में रितेश ने बताया कि बीते कल यानी बुधवार को जीजा संजय चौधरी ने उसे फोन कर बताया कि तेरी बहन ने जहर खा लिया है। रितेश जब जीजा के घर पहुंचा तो देखा कि बहन रीना तड़प रही थी। उसे अस्पताल तक नहीं ले जाया गया था। जल्दबाजी में रितेश ने रीना को हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां ICU में इलाज के दरम्यान उसने दम तोड़ दिया। भाई रितेश का दावा है कि उसकी बहन इतनी कमजोर नहीं थी कि वह जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ले। उसे ससुरालवालों ने जहर देकर मारा है। घटना के बाद से ही ससुराल वाले फरार हैं। उनके घर पर ताला लटका हुआ है।
भाई रितेश ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2017 में बहन रीना की शादी संजय चौधरी से हुई थी। हैसियत के मुताबिक जो बन पड़ा, उसे दिया गया था। पर शादी के कुछ दिन बाद ही बहन को सताने-रुलाने का दौर शुरू हो गया। उसे चार लाख कैश और एक गाड़ी मायके से लाने के लिए टॉर्चर किया जाता था। कई बार जीजा और ससुरालवालों को समझाया-बुझाया भी गया था। सुनें क्या बोल गया मृतका रीना देवी का भाई रितेश कुमार…
से भी पढ़ें : किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें : हर्ष जोहार पाठयक्रम के जरिए आत्म विकास की ओर अग्रसर सरकारी स्कूल के बच्चे
इसे भी पढ़ें : सुभाष मुंडा की ह’त्या पर जनाक्रोश उबाल पर, रांची बंद का मिला-जुला असर…
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 3 लाख में हुआ था भाई की मौ*त का सौदा, कैसे हुई थी शूटरों से डील… जानें
इसे भी पढ़ें : बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फॉर्च्यूनर में चलते हो, जमीन बेचते हो… तब गोली खाओ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…






