Ranchi (Rupam) : रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा के फोन की घंटी बजी। उठाते सामने से आवाज आई… सर एक सटिक सूचना है। देर किये तो अनहोनी हो जायेगा। तमाड़ के दिउड़ी मंदिर के पास एक मोस्ट वांटेड रंगदारी वसूलने पहुंचा है। उसके पास हथियार भी है। उसे पैसा नहीं मिला तो सलटा देगा। सूचना को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई और कार्रवाई का निर्देश दिया। एक्टिव हुई टीम ने पूरे दिउड़ी गांव की घेराबंदी की।
इसे भी पढ़ें : आटा चक्की चलानेवाला अवधेश कैसे बन गया बड़का “चूहा”, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
मंदिर के बाहर बस स्टैंड के पास पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पहले से तैयार तमाड़ थानेदार दीपक कुमार और जवानों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 9 MM का देसी पिस्टल और गोली मिली। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम रमण बागती बताया। वह खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के भुसुडीह गांव का रहने वाला है। हत्या, रंगदारी समेत कई कांड में पुलिस को उसकी तलाश थी। उस पर चौका थाना में ठेकेदार राजू महतो की हत्या करने के अलावे तमाड़ में लूट, रंगदारी और हथियार रखने के तीन मामले दर्ज हैं। नामकुम थाना में भी चोरी का 1 मामला दर्ज है। हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है।
इसे भी पढ़ें : इन 18 खूंखार व दुर्दांत का पता बताओ और बन जाओ लखपति
इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार
इसे भी पढ़ें : पत्नी का दुख, एक Kiss तक नहीं मिला, देखें वीडियो…












