Gumla : नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सीआरपीएफ 158 बटालियन के एक SI धीरा सिंह रावत की अचानक सांसे रुक गई। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आ गया। साथी जवानों ने उन्हें जल्दबाजी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 53 साल के SI रावत राजस्थान अजमेर के हाथी केड़ा गांव के रहने वाले थे। गुमला बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जोरी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पोस्टेड थे। गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद एसआई रावत के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ कैंप लाया गया। जहां उन्हें अंतिम सलामी दी गयी। फिर पार्थिव शरीर को उनके गांव राजस्थान भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : WBPSC में निकली वैकेंसी, जानिए डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में अगले चार दिनों तक आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
इसे भी पढ़ें : राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टोला मोहल्ला में गुंडई करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के निर्देश पर लेह लद्दाख पहुंचे श्रम विभाग के लोग… जानें क्यों












