spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हर मर्डर के बाद सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले छोटू कुजूर की आज हेकड़ी निकाल दी गई। उसे बड़े ही आसान तरीके से रांची पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले किया। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने जिस तौर, तरीके और अंदाज से उसे अपने पंजे में जकड़ा, ऐसा रांची में पहले संभवतः किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं किया। उनका यह अंदाज उनकी दक्षता को झलका गया। मोस्ट वांटेड छोटू कुजूर रांची पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। बीते साल 30 मई को रातू रोड के चर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण के मारे जाने के बाद, हत्या की जिम्मेदारी छोटू कुजूर ने खुद ली थी। बेखौफ छोटू कुजूर ने तब यह ऐलान किया था कि वह कमल भूषण के खासमखास सभी लोगों पर कहर बनकर टूटेगा। पूरे परिवार को चुन-चुनकर मार देगा। उसने जैसा बोला ठीक वैसा ही काम करना शुरू कर दिया। कमल भूषण के मारे जाने के बाद उसके सबसे खासमखास संजय सिंह को भी सरेराह मौत के घाट उतार दिया। अगला टारगेट कमल का बेटा पवन था। हमेशा बॉक्सर और बॉडीगार्ड के साये में रहनेवाले पवन तक पहुंचने का मौका उसे नहीं मिला। वहीं पवन ने खुद की जान को खतरे में देख सोशल मीडिया से अपना नाता तोड़ लिया। इधर छोटू कुजूर जहां-तहां यह बकते रहता था कि उसके टारगेट में एक नहीं अनेक है। रांची का अगला डॉन वही बनेगा।

SSP ने घेर दिया था लाल स्याही से छोटू कुजूर का नाम

IPS किशोर कौशल ने जब रांची पुलिस कप्तान की कमान संभाली तो उन्होंने कोई लंबी चौड़ी घोषणा नहीं की थी। धीर-गंभीर रहनेवाले किशोर कौशल ने अपने टेबल पर रखे पुलिस डायरी में अंकित छोटू कुजूर के नाम को लाल स्याही से घेर दिया। उन्होंने सबसे पहले वांटेड छोटू कुजूर के घर को कुर्क करने के लिए कोर्ट से वारेंट हासिल किया। वहीं टेक्निकल सेल को अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्हें इनपुट मिला था कि फरार मोस्ट वांटेड छोटू कुजूर गुमला के भरनो थाना क्षेत्र के जुड़ी गांव में पनहा लिए हुये है। पुलिस कप्तान को यह आभास था कि कुर्की जब्ती करने गई पुलिस को देख कोई न कोई उसका मददगार छोटू तक यह बात फोन के जरिए जरूर पहुंचाएगा। कुछ संदेही नंबर और छोटू के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में डाल दिया गया। वहीं SSP की QRT टीम को सुखदेव नगर के थानेदार विनोद कुमार के साथ भरनो भेज दिया गया। जैसी आशंका थी ठीक वैसा ही हुआ। छोटू कुजूर का लोकेशन पुलिस को मिल गया।

छोटू कुजूर का घर कुर्क करने पहुंची पुलिस

पहले से तय प्लानिंग के तहत कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में पुलिस पूरे ढोल-नगाड़े और बाजे के साथ फरार छोटू कुजूर के घर को कुर्क करने पहुंची। उसका घर रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेसल जतरा मैदान के पास है। छोटू का बड़ा भाई डब्लू कुजूर और भतीजा राहुल कुजूर फिलहाल कमल भूषण मर्डर केस में जेल के अंदर है। राहुल को चाईबासा, डब्लू कुजूर को साहेबगंज और डब्लू की पत्नी सुशीला कुजूर को रांची जेल में रखा गया है। कमल भूषण को मारने वाले पेशेवर शूटर काविस आदमान, सोनू कुमार और मुनावर अफाक भी जेल में है। राहुल मारे गये बिल्डर कमल भूषण का दामाद है। राहुल ने भूषण की बेटी से लव मैरिज की थी। इस प्रेम विवाह के बाद से ही दोनों परिवार एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गये। राहुल पर भी एक दफा नामकुम में फायरिंग हो चुकी है। गनीमत से वह बच गया। इस वारदात के बाद ही राहुल का प्रतिशोध की आग में जलने लगा और इस आग में अबतक 2 लोग मारे जा चुके है। बेशक, छोटू कुजूर को पकड़ने के बाद रांची पुलिस का इकबाल बुलंद हुआ।


इसे भी पढ़ें : Breaking : Luna-25 स्पेसक्राफ्ट चांद पर हुआ क्रैश…

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में धारदार हथियार से तीन बच्चों को का*ट डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : इस रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध फा*यरिंग, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नामकुम में दिखा अद्भुत नजारा, 21 को होगी प्राण प्रतिष्ठा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : माफियाओं पर गिरी गाज, जानें कहां…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में फिर चेन छिनतई, इस बार कहां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इन चार हस्तियों का होने वाला था म*र्डर, कैसे बची जान… जानें

इसे भी पढ़ें : बरकत और तरक्की से जल-भुन कर रंग लिये खू*न से हाथ, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...