spot_img
spot_img
spot_img

टोला मोहल्ला में गुंडई करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur/Sanjay) : राजधानी रांची में चोरी, छिनतई, लूट-मार, चोरी की बाइक को खपाने और टोला मोहल्ला में गुंडई करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। इस गैंग से ताल्लुकात रखने वाले कुल 14 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनके पास से उम्दा किस्म के दो पिस्टिल, एक देसी पिस्तौल, जिन्दा गोलियां, लूटी हुई रकम और गाड़ियां बरामद की गई है। पकड़े गये 14 में 8 लोगों का पुराना रिकॉर्ड भी बहुत बढ़िया नहीं है। इनके खिलाफ रांची के सदर, लालपुर, बरियातु, अरगोड़ा, नामकुम, खेलगांव और ओरमांझी थाना में केस दर्ज है। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने किया।

पहले 6 लोगों को पकड़ा गया

उन्होंने बताया कि बीते 24 अगस्त को कोकर के चुना भट्टा में नवादा से रांची आने वाले एक मुसाफिर प्रवीण प्रसाद चौरसिया को भोरे-भोर लूट लिया गया था। उनसे 5 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया गया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मिले इनपुट के आधार पर पहले 6 लोगों अंबर कुमार राम, नीरज कुमार उर्फ सब्जी, सन्नी पासवान उर्फ शिवा पासवान, शंकर राम उर्फ सोनू और साहिल सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में उनलोगों ने छिनतई की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। वहीं, शहर में कई जगहों पर लूटपाट और छिनतई करने की बात भी कबूल कर लिया।

चोरी की गाड़ियां रिसीव करने वाले भी धराये

गुंडई करने वाला यह गैंग बाइक चुराने में भी एक्टिव है। चोरी की गई बाइक के खरीरदार 5 लोगों सब्बीर कुरैशी, सदब कुरैशी, रोहित कुमार साव, अमित कुमार वर्मा और मनीष कुमार को भी धर लिया गया। चोरी की बाइक को राजधानी में ही औने-पौने दाम में खपा दिया जाता था। इनकी निशानदेही पर 3 और लोगों राजा वर्मा उर्फ हर्ष, सन्नी कुमार और सूरज गुप्ता को हथियार के साथ दबोच लिया गया।

बनाई गई थी स्पेशल टीम

इस कांड का खुलासा करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार की देखरेख में सदर थानेदार श्याम किशोर महतो की लीडरशिप में गठित टीम ने यह उम्दा कामयाबी हासिल की है। टीम में खेलगांव थानेदार मनोज महतो और बीआईटी मेसरा थानेदार सुमित सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों को शिंल किया गया था। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल…

इसे भी पढ़ें : इतनी सी बात पर घों*ट डाला मां का गला… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...