spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सीएम हेमंत के निर्देश पर लेह लद्दाख पहुंचे श्रम विभाग के लोग… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख में काम कर रहे झारखंड खास कर संताल परगना के संताली आदिवासी श्रमिकों का हालचाल जाना। प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बातचीत कर श्रमिकों की स्थिति को और बेहतर करने का आग्रह किया है। राष्ट्र के बेहतर आधारभूत संरचना में झारखंड के संताली आदिवासी मजदूरों का विशिष्ट योगदान है। इनका योगदान सीमा सड़क संगठन के सभी कामों में है। चाहे गहरी खाई पर पुल बनाना हो या पहाड़ को चीर कर सड़क। यही वजह है कि सीएम हेमंत सोरेन ने इन्हें वीर श्रमिक की उपाधि दी है। लद्दाख गये प्रतिनिधिमंडल ने बीआरओ को प्रवासी श्रमिकों जरूरी रक्षा संसाधनों से लैस करने का निर्देश दिया है। ताकि श्रमिकों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

लेह लद्दाख में बीआरओ की परियोजनाओं जैसे हिमांक, विजयक और योजक को समय पर काम पूरा करने में झारखं के कुशल और मेहनती श्रमिकों का अहम योगदान है। इसको ध्यान में रखते हुए लद्दाख में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल श्रमायुक्त झारखंड के नेतृत्व में 21 अगस्त 2023 को लेह लद्दाख गया था।

श्रमिकों के लिए हमेशा तत्पर सरकार

लद्दाख में श्रम सचिव द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने बीआरओ को राज्य के प्रवासी श्रमिकों को कार्य के दौरान जरूरी रक्षा संसाधनों से सुसज्जित करने का निर्देश दिया है। ताकि श्रमिकों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इससे पूर्व भी राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को हर संभव सहायता झारखण्ड सरकार ने पहुंचाया। कोरोना संक्रमण काल में भी झारखंड के श्रमिकों को सरकार हवाई जहाज से सुरक्षित झारखण्ड लेकर आई थी।

मुख्यमंत्री का मिला है निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन ने श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता करने और लद्दाख में निबंधित लेबर एजेंसीज द्वारा खास कर संताली आदिवासियों को गैर कानूनी रूप से नियोजित करने के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।

प्रवासी श्रमिकों से की मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने प्रवासी श्रमिक से मुलाकात की तथा कार्यस्थलों का भी दौरा किया। जहां से झारखण्ड के श्रम विभाग को प्रवासी श्रमिकों द्वारा संपर्क किया जा रहा था। प्रवासी श्रमिकों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर निम्नांकित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की बात कार्यरत श्रमिकों से कही गई है।

इसे भी पढ़ें : टोला मोहल्ला में गुंडई करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले 2 शातिर धराये, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम…

इसे भी पढ़ें :

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: