केस कमजोर करने के लिए घूस ले रहा था SI, ACB की टीम ने दबोचा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना में पदस्‍थापित सब इंस्‍पेक्‍टर आलोक कुमार दुबे को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा। एसआई को एसीबी ने उस वक्‍त गिरफ्तार किया जब वह एक केस को मैनेज करने के एवज में घूस ले रहा था। उसे परसुडीह थाना क्षेत्र के सदर अस्‍पताल से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass

2018 बैच के एसआई आलोक कुमार दुबे को जादूगोड़ा थाना कांड संख्‍या 22/2021 के अनुसंधान का जिम्‍मा दिया गया था। मामला 420 और 406 के तहत दर्ज की गई थी। हरविंदर पाल सिं‍ह के खिलाफ केस था। जिसे मैनेज करने के नाम पर 7000 रुपये का घूस मांगा था।

इसे भी पढ़ें : अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड

हरविंदर पाल सिं‍ह ने इसकी शिकायत एसीबी से की। फिर योजनाबद्ध तरीके से एसआई को पकड़ने की रणनीति तैयार की गई। एसीबी की टीम ने हरविंदर सिंह केस को लेकर एसआई आलोक से बात की तो उसने परसुडीह थाना क्षेत्र के सदर अस्‍पताल में सड़क दुर्घटना में मारे गए बाइक सवार का पंचनामा करने की बात कही। उसने कहा कि वहीं पैसा लेकर आ जाईये और दे दीजिए। हरविंदर सिंह के साथ एसीबी की टीम भी वहां पहुंची। जैसे ही एसआई ने घूस की रकम थामी। एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...